एमोलेड डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच लॉन्च, खान-पान और हेल्थ का रखेगी ख्याल, कितनी है कीमत?
नई स्मार्टवॉच लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो हाल ही में अमेजफिट ने अपनी BIP सीरीज में Bip 5 के सक्सेसर के तौर पर Amazfit Bip 6 स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। इसमें कई अपग्रेड फीचर्स को दिया गया है।
इसमें 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करने वाली 1.97 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। लेटेस्ट स्मार्टवॉच स्टर्डी एल्युमिनियम अलॉय फ्रेम के साथ आती है। आइए, इसके बारे में जानते हैं।

एल्युमिनियम अलॉय फ्रेम
इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर दिया गया है। इसमें एंबियंट लाइट सेंसर भी मिलते हैं, जो ऑटोमैटिक ब्राइटनेस एडजस्टमेंट के काम आते हैं। इसकी कीमत और अवेलेबिलिटी के बारे में हम यहां बताने वाले हैं।
Amazfit Bip 6 के स्पेसिफिकेशन
अमेजफिट बिप 6 में बिल्ट-इन जीपीएस सपोर्ट है, जिसे 5 सैटेलाइट सिस्टम का सपोर्ट है। इसमें 140 से अधिक स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। जिनमें हायरॉक्स रेस, स्मार्ट स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और पर्सनलाइज्ड एआई कोचिंग शामिल है। कंपनी का दावा है कि स्मार्टवॉच की बैटरी सिंगल चार्जिंग में 14 दिन चल सकती है। यह फोन 5 ATM (50 मीटर) वाटर-रेजिस्टेंस के साथ आती है, यानी यह 50 मीटर की गहराई तक पानी में सेफ रह सकती है। यह स्विमिंग या हल्की बारिश में इस्तेमाल के लिए एकदम सही है।
अपडेटेड Zepp ऐप
अपडेटेड Zepp ऐप में एक नया फूड लॉग फीचर जोड़ा गया है। अब यूजर्स ऐप में सीधे अपने खाने की फोटो खींच सकते हैं। यह ऑटोमैटिकली न्यूट्रिशन डेटा अपलोड कर देगा। इससे खाने की ट्रैकिंग करना बेहद आसान और सुविधाजनक हो गया है। यह फीचर फिलहाल नॉर्थ अमेरिका में अवेलेबल है। हालांकि, आने वाले दिनों में दूसरे देशों में इसे पेश किया जाएगा।
प्राइसिंग और अवेलेबिलिटी
अमेजफिट बिप 6 ब्लैक, चारकोल, स्टोन और रेड कलर ऑप्शन में पेश की गई है। इसकी कीमत 79.99 डॉलर (लगभग 6,835 रुपये) है। यह कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन अमेरिका पर बिक्री के लिए अवेलेबल है। भारत में लॉन्च किए जाने को लेकर कोई जानकारी नहीं है। हालांकि इसे जल्द भारत में भी कंपनी लेकर आ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








