Home
Gadgets

Amazfit Cheetah सीरीज की दो स्मार्टवॉच ऑफलाइन मैप के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Amazfit ने अपनी दो नई स्मार्टवॉच को ऑफलाइन मैप फीचर के साथ लॉन्च किया है। जिसमें कंपनी ने Amazfit Cheetah और Cheetah Pro को एक साथ पेश किया है। इन स्मार्टवॉच को कंपनी ने रनर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इन दोनों लेटेस्ट वॉच के साथ यूजर्स को AI सपोर्ट वाले Zepp Coach का भी सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा इसमें डुअल बैंड जीपीएस एंटीना को भी शामिल किया गया है। तो आइए आपको इस वॉच की खूबियों से लेकर इसकी कीमत तक की जानकारी डिटेल में बताते हैं।

Amazfit Cheetah और Cheetah Pro की कीमत

Amazfit Cheetah को कंपनी ने 229.99 डॉलर यानि कि, लगभग 18,700 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया है। जिसे कस्टमर्स स्पीडस्टर ग्रे कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं। वहीं Amazfit Cheetah Pro को कंपनी ने 299.99 डॉलर यानि कि, लगभग 24,512 रुपये कीमत के साथ पेश किया है। इन दोनों वॉच को यूजर्स AliExpress, अमेजन और अमेजफिट स्टोर से खरीद सकते हैं। अभी इसके भारतीय बाजार में एंट्री को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Amazfit Cheetah और Cheetah Pro के स्पेसिफिकेशन

Amazfit Cheetah में कंपनी अपने यूजर्स को 1.39 इंच की HD एमोलेड डिस्प्ले दे रही है। डिस्प्ले पर टेंपर्ड ग्लास एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग है। इसके साथ ही इस स्मार्टवॉच में 150 से अधिक स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट दिया गया है। जिसमें डांस, वॉटर स्पोर्ट्स, वॉकिंग, स्विमिंग सहित कई और मोड शामिल किए गए हैं। इसके अलावा इस वॉच के साथ 100 वॉच फेसेज का सपोर्ट भी दिया गया है। साथ ही आपको इस वॉच में डुअल बैंड GPS भी मिल रहा है, जिसे लेकर रियल टाइम जीपीएस ट्रैकिंग का दावा किया जा रहा है। इतना सब के बाध इसमें हार्ट रेट ट्रैकर, स्ट्रेस लेवल ट्रैकिंग BioTracker PPG बायोमैट्रिक ऑप्टिकल सेंसर, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर जैसे कई हेल्थ फीचर्स शामिल किए गए हैं। सबसे खास बात यह है कि, Amazfit Cheetah में स्लीप और पीरियड ट्रैकर भी मिल रहा है। इसमें यूजर्स को ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है। Amazfit Cheetah को पावर देने के लिए इसमें 440mAh की बैटरी दी गई है, जिसे लेकर 7 दिनों के बैकअप का दावा किया जा रहा है। इसी के साथ नॉर्मल यूज पर बैटरी 14 दिनों तक चल सकती है।

Amazfit Cheetah सीरीज की दो स्मार्टवॉच ऑफलाइन मैप के साथ लॉन्च

वहीं Cheetah Pro को 1.45 इंच की HD एमोलेड डिस्प्ले के साथ लाया गया है। इसके साथ टाइटेनियम एलॉय बेजल बॉडी और नॉयलॉन स्ट्रैप मिल रहा है। इस वॉच में भी यूजर्स को 150 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स मिलेगा। इसमें BioTracker PPG सेंसर के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग, म्यूजिक स्टोरेज मिल रही है। Amazfit अपने इस डिवाइस में 440mAh की बैटरी दे रही है, जिसे लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Amazfit has introduced its new smartwatches Cheetah and Cheetah Pro. The company has launched Cheetah Pro with 1.45 inch HD AMOLED display. Along with this, titanium alloy bezel body and nylon strap are available. Along with this, more than 150 sports modes have been given in it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X