Amazfit GTR 4 New: एक स्मार्टवॉच में मिलेंगे सारे फीचर्स, जानें इसमें मौजूद खूबियां
Amazfit ने कई टीजर और लीक के बाद आखिरकार भारत में स्मार्टवॉच Amazfit GTR 4 New को लॉन्च कर दिया है। यह GTR स्मार्टवॉच की सीरीज का लेटेस्ट प्रोडक्ट है। इसमें कंपनी ने 1.45 इंच की HD AMOLED डिस्प्ले जोड़ी है, ताकि आपको बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस मिल सके।
इस स्मार्टवॉच की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसे 200 से अधिक कस्टमाइजेबल वॉच फेस और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर से लैस किया गया है। फिटनेस के शौकीन लोगों के लिए इस स्मार्टवॉच में कई सुविधाएं जोड़ी गई है, जिसमें 150 से अधिक स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट शामिल है।

चलिए इस फोन की कीमत, फीचर्स, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जान लेते हैं।
Amazfit GTR 4 New की कीमत और उपलब्धता
इस वॉच को कंपनी ने दो स्टाइलिश कलर ऑप्शन सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ गैलेक्सी ब्लैक और ब्राउन लेदर में पेश किया है। कीमत की बात करें तो इसे आप 16,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। Amazfit GTR 4 New आपको Amazon India और Amazfit India की ऑफिशियल वेबसाइट पर खरीद के लिए आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
Amazfit GTR 4 New स्पेसिफिकेशंस
Zepp OS 2.0 पर चलने वाली स्मार्टवॉच में मिनी ऐप्स का एक रिच इकोसिस्टम है, जिसमें गेम से लेकर कस्टमाइजेबल इंटरफेस तक शामिल है। बिल्ट-इन Amazon Alexa वॉयस असिस्टेंट और भी सुविधा प्रदान करता है, जबकि ऑफलाइन वॉयस असिस्टेंट तब उपलब्ध होता है, जब आप इंटरनेट से कनेक्ट नहीं होते हैं।
इसके अलावा, यूजर्स लाइव स्पोर्ट्स डेटा ब्रॉडकास्ट का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही जो लोग फिटनेस में ज्यादा रुचि रखते हैं, उनके लिए Amazfit GTR 4 New में PeakBeats वर्कआउट स्टेटस एल्गोरिद्म है और जो एडिडास रनिंग और स्ट्रावा जैसे फैमस प्लेटफॉर्म के साथ रीयल-टाइम सिंक्रोनाइजेशन प्रदान करता है।
Amazfit GTR 4 New एडॉप्टिव साउंड क्वालिटी के साथ आती है, जिससे स्लीप क्वालिटी इंप्रूव होती। इस वॉच में आपको 24 घंटे हेल्थ मॉनिटरिंग कैपेबिलिटी की सुविधा भी मिलेगी। वॉच में इंटीग्रेटेड ब्लूटूथ कॉलिंग और म्यूजिक कंट्रोल मिलेगा। वॉच में बिना फोन के कनेक्टिविटी को मेनटेन किया जा सकेगा।
Amazfit GTR 4 New की बैटरी लाइफ
इसमें यूजर्स कॉल मैनेज कर सकेंगे। साथ ही सीधे अपनी हाथ की हथेली से म्यूजिक को सुनने में सक्षम होंगे। इन सब के अलावा इस शानदार वॉच में आपको एलेक्सा और ऑफलाइन वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट दिया गया है। GTR 4 New में हाई प्रिसाइज्ड GPS और 5 ATM वाटर रेजिस्टेंट सपोर्ट के साथ 150 स्पोर्ट वॉच का सपोर्ट भी मिल रहा है। इसमें 8 स्पोर्ट मोड दिए हैं। बात करें इसकी बैटरी लाइफ की तो इसमें 12 दिनों की लंबी चलने वाली बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








