Home
Gadgets

Amazfit Pop 2: धमाल मचाने आई धांसू डिजाइन वाली Smartwatch, चलेगी 10 दिन तक

Amazfit Pop 2: धमाल मचाने आई धांसू डिजाइन वाली Smartwatch

Amazfit ने भारत में Amazfit Pop 2 स्मार्टवॉच लॉन्च की है, जो अपने बजट स्मार्टवॉच पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Noise, Fire-Bolt और इसी तरह की अन्य कंपनियों को टक्कर देने के लिए है। Amazfit Pop 2 स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग, एक बड़ा इमर्सिव डिस्प्ले और सिंगल चार्ज में 1 हफ्ते चलने वाली बड़ी बैटरी दी गई है।

ब्रांड Amazfit Pop 2 को "स्मार्ट इंडिया की स्मार्टवॉच" कह रहा है। स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ आती है, जो उस प्राइस रेंज की अधिकांश अन्य स्मार्टवॉच के जैसे है। आइये जानते है स्मार्टवॉच की कीमत और फीचर के बारे में।

Amazfit Pop 2 की कीमत

Amazfit Pop 2 फ्लिपकार्ट पर 22 नवंबर से कम शुरुआती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। ब्लूटूथ कॉलिंग, दस दिन की बैटरी लाइफ, 24 घंटे हेल्थ मॉनिटरिंग वाली इस स्मार्टवॉच की कीमत फ्लिपकार्ट पर 3,299 रुपये है। लेकिन 23 नवंबर से, स्मार्टवॉच ऑफिशियल Amazfit वेबसाइट पर 3,999 रुपये की बढ़ी हुई कीमत पर उपलब्ध होगी।

Amazfit Pop 2 के फीचर्स

Amazfit Pop 2 को चमकदार धातु फिनिश के साथ डिज़ाइन किया गया है और इसमें स्टेनलेस स्टील से बना एक फिजिकल बटन शामिल है। इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास और इमर्सिव एक्सपीरियंस के लिए बड़ा AMOLED डिस्प्ले है। Amazfit Pop 2 1.78-इंच HD AMOLED डिस्प्ले और 24 घंटे हेल्थ निगरानी के साथ आता है। रीयल टाइम ट्रैकिंग और विश्लेषण के साथ कई स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।

Amazfit Pop 2 की बैटरी

स्मार्टवॉच में 270 एमएएच की बैटरी है जिसके बारे में ब्रांड का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 10 दिन की बैटरी लाइफ देती है। Amazfit Pop 2 चुनने के लिए 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड प्रदान करता है, और ऑटोमैटिक रूप से चलने, दौड़ने और और रोइंग मशीनों पर काम करने जैसी चार सामान्य एक्टिविटी को पहचान सकता है।

Amazfit Pop 2 के खास फीचर्स

स्मार्टवॉच में यूजर ब्लूटूथ कालिंग फीचर भी दिया गया है। घड़ी में एक माइक्रोफोन और स्पीकर शामिल है जो यूजर को स्मार्टवॉच से कॉल का जवाब देने की अनुमति देता है। सिरी या गूगल असिस्टेंट के समान एक ब्लूटूथ वॉयस असिस्टेंट भी है। स्मार्टवॉच में Sp02 स्तरों की निगरानी के लिए एक बायोसेंसर भी शामिल है। Sp02 मॉनिटर करने में कम से कम 16 सेकंड का समय लगता है। घड़ी 24 घंटे हार्ट रेट की निगरानी भी कर सकती है और हार्ट रेट बहुत अधिक होने पर यूजर को सचेत करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Amazfit Pop 2 will be available for purchase on Flipkart from November 22 at a lower introductory pricing.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X