Home
Gadgets

Amazfit T-Rex 3 बनाम T-Rex 2: आपको दोनों में से कौन सी रग्ड Smartwatch चुननी चाहिए?

Amazfit 2020 से ही रग्ड स्मार्टवॉच मार्केट उपलब्ध करा रहा है। Amazfit T-Rex 3 की हालिया रिलीज के साथ ब्रांड लगातार नए-नए प्रोडक्ट्स पेश कर रहा है।

जहां T-Rex 2 रग्ड स्मार्टवॉच मार्केट में एक प्रभावशाली पेशकश थी, वहीं T-Rex 3 अपने पिछले मॉडल से बेहतर है, जिसमें स्क्रीन साइज, बैटरी लाइफ और AI इंटीग्रेशन में खास अपग्रेड किए गए हैं। तो चलिए दोनों मॉडल्स की तुलना करते हैं।

Amazfit T-Rex 3 vs T-Rex 2: कौन सी रग्ड Smartwatch है बेस्ट

डिस्प्ले- दोनों वॉच में मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन (MIL-STD-810G) है, जो सुनिश्चित करता है कि, वे हार्ड परिस्थितियों का सामना कर सकें। हालांकि, T-Rex 3 में कुछ खास सुधार किए गए हैं। T-Rex 2 की 1.39-इंच AMOLED स्क्रीन के मुकाबले इसमें बड़ा 1.5-इंच AMOLED डिस्प्ले है।

T-Rex 3 की स्क्रीन न केवल बड़ी है, बल्कि यह 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी ऑफर करती है, जो T-Rex 2 पर 1,000 निट्स से काफी बेहतर है।

दोनों स्मार्टवॉच हमेशा ऑन डिस्प्ले कार्यक्षमता के साथ आती हैं। इतना ही नहीं दोनों में गोरिल्ला ग्लास सुरक्षा प्रदान करती हैं। हालांकि, T-Rex 3 पर बड़ी स्क्रीन यूजर के अनुभव को बढ़ाती है।

बैटरी - T-Rex 2 में 500mAh की बैटरी है, जो आम तौर पर 24 दिनों तक और बैटरी-सेवर मोड में 45 दिनों तक इस्तेमाल की जा सकती है। जबकिस T-Rex 3 में 700mAh की बैटरी है, जो एक कदम आगे है।

यह बड़ी बैटरी आम तौर पर 27 दिनों तक इस्तेमाल और अधिकतम GPS मोड में 180 घंटे तक चलने का वादा करती है। जो लंबी पैदल यात्रा या कैंपिंग ट्रिप के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। T-Rex 3 की अतिरिक्त बैटरी लाइफ़ इसे उन लोगों के लिए ज्यादा भरोसेमंद साथी बनाती है, जो लंबे समय तक चार्जिंग पॉइंट से दूर रहते हैं।

स्वास्थ्य सुविधाएं- T-Rex 2 और T-Rex 3 दोनों ही स्पोर्ट्स और स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस हैं, इसमें हार्ट रेट की निगरानी, ​​SpO2 माप, तनाव की निगरानी और नींद की ट्रैकिंग शामिल है। हालांकि, T-Rex 3 नए स्पोर्ट्स मोड पेश करता है।

इसमें 177 से अधिक स्पोर्ट मोड हैं, जिनमें हायरॉक्स रेस मोड, फ़्रीडाइविंग और अल्ट्रामैराथन के साथ-साथ एक एडवांस स्ट्रेंथ ट्रेनिंग मोड भी शामिल है।

वहीं दूसरी ओर T-Rex 2 158 स्पोर्ट मोड ऑफर करता है, जो अभी भी प्रभावशाली हैं। दोनों मॉडल 24 घंटे की हार्ट रेज और SpO2 निगरानी के साथ-साथ तनाव और नींद की ट्रैकिंग का समर्थन करते हैं।

नेविगेशन और GPS- T-Rex 2 और T-Rex 3 दोनों ही डुअल-बैंड GPS और कई सैटेलाइट सिस्टम के लिए सपोर्ट के साथ आते हैं। जो सटीक ट्रैकिंग सुनिश्चित करते हैं। हालांकि, T-Rex 3 फ्री ऑफलाइन मैप और टर्न डायरेक्शन के साथ कंटूर मैप देकर एक कदम आगे जाता है।

यह सुविधा T-Rex 2 में नहीं है। यह T-Rex 3 को गंभीर एडवेंचरर्स के लिए बेहतर ऑप्शन बनाता है, जिन्हें दूरदराज के इलाकों में रीयल-टाइम नेविगेशन की आवश्यकता होती है।

AI एकीकरण और वॉयस कंट्रोल- Amazfit T-Rex 3 की सबसे रोमांचक नई सुविधाओं में से एक OpenAI की GPT-4o तकनीक का एकीकरण है, जो Zepp Flow सहायक को पावर ऑफर करती है।

यह AI-आधारित सुविधा यूजर को वॉयस कमांड के माध्यम से अपनी वॉच को नियंत्रित करने और यहां तक ​​कि स्पीच-टू-टेक्स्ट उत्तर भेजने की अनुमति देती है। T-Rex 2 में वॉयस कंट्रोल की फैसलिटी नहीं है।

स्टोरेज - T-Rex 3 में स्थानीय म्यूजिक स्टोरेज के लिए 26GB की बिल्ट-इन स्टोरेज भी है, जिससे यूजर वर्कआउट या आउटडोर एडवेंचर के दौरान अपना फोन पीछे छोड़ सकते हैं। T-Rex 2 में 8GB की स्थानीय स्टोरेज और 4GB की रैम है।

टिकाऊपन- T-Rex 2 और T-Rex 3 दोनों को एक्सट्रीम स्थितियों के लिए तैयार किया गया है, जिसमें 10 ATM पानी प्रतिरोध है, जो उन्हें 100 मीटर तक पानी में डूबने की अनुमति देता है।

यह दोनों मॉडल तैराकी, स्नोर्कलिंग और अन्य जल खेलों के लिए उपयुक्त बनाता है। हालांकि T-Rex 3 में 147 फीट तक फ्रीडाइविंग के लिए सर्टिफिकेशन भी है, जो इसे गोताखोरों के लिए बेहतर ऑप्शन बनाता है।

कीमत- Amazfit T-Rex 2 की वर्तमान में भारत में कीमत 15,999 रुपये है, जबकि T-Rex 3 की कीमत लगभग 34,999 रुपये होने की उम्मीद है।

इसकी कीमत यूरोप में €299, अमेरिका में $299 और चीन में 1899 युआन है। T-Rex 3 की हाई कीमत इसकी अतिरिक्त विशेषताओं को दर्शाती है, जिसमें बड़ा डिस्प्ले, अधिक स्पोर्ट्स मोड, लंबी बैटरी लाइफ और AI एकीकरण शामिल हैं।

निष्कर्ष- Amazfit T-Rex 3 और T-Rex 2 दोनों ही बेहतरीन रग्ड स्मार्टवॉच हैं, लेकिन कंपनी ने T-Rex 3 को कई महत्वपूर्ण अपग्रेड दिए गए हैं, जो इसे आउटडोर और एथलीटों के लिए ज्यादा बेहतर ऑप्शन बनाता हैं। हालांकि, यदि आप अधिक बजट-अनुकूल ऑप्शन की तलाश में हैं, तो T-Rex 2 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Amazfit T-Rex 3 vs T-Rex 2: Which Rugged Smartwatch Should You Choose?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X