Home
Gadgets

Amazon ने Echo डिवाइस पर डील्स की घोषणा की, यहां देखें टॉप ऑफर्स

Amazon ने Echo डिवाइस पर डील्स की घोषणा की, यहां देखें टॉप ऑफर्स

Amazon एलेक्सा हाल ही में भारत में पांच साल की हो गई। इस दौरान अमेजन इंडिया ने घोषणा की है कि वह भारत में एक विशेष सेल की मेजबानी करेगा, जिसमें वह अलग-अलग अमेजन इको डिवाइस और फायर टीवी डिवाइस की खरीद पर डिल्स और विशेष डिस्काउंट की पेशकश करेगा। ई-रिटेलर ने कहा कि ये डिल्स 2 मार्च, 2023 को दोपहर 12 बजे से 4 मार्च, 2023 को रात 11:59 बजे तक यानी 72 घंटे के लिए शुरू होगा ।

बता दें कि Amazon India ने कहा कि इस सेल के दौरान ई-रिटेलर Amazon Echo स्मार्ट स्पीकर और स्मार्ट डिस्प्ले की खरीदारी पर 60% तक का डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा कंपनी फायर टीवी डिवाइसेज की खरीद पर 50% तक का डिस्काउंट देगा। इसके अलावा, कंपनी बंडल ऑफर पर 60% तक का डिस्काउंट देगा।

इसके अलावा, अमेजन इंडिया ने कहा कि अपनी दो दिवसीय बिक्री के दौरान, अमेजन इंडिया एलेक्सा बिल्ट-इन के साथ आने वाले डिवाइस पर 40% तक का डिस्काउंट देगा। इस लिस्ट में boAt, Noise और Fastrack जैसी कंपनियों के डिवाइस शामिल किया गया है। इसके अलावा, यह एलेक्सा बिल्ट-इन के साथ आने वाली boAt स्मार्टवॉच पर 60% तक का डिस्काउंट देगी। इन डील्स के अलावा Amazon India ने कहा कि ग्राहकों को Amazon Echo स्मार्ट स्पीकर और फायर टीवी स्टिक एक साथ खरीदने पर 500 रुपये का कैशबैक भी दिया जाएगा । उन्हें किसी भी इको डिवाइस को खरीदने पर बिना किसी अतिरिक्त लागत के तीन महीने की अमेज़ॅन ऑडिबल मेंबरशिप भी मिलेगी।

Amazon ने Echo डिवाइस पर डील्स की घोषणा की, यहां देखें टॉप ऑफर्स

Amazon Echo और फायर टीवी डिवाइस पर टॉप डिल्स

ईको और फायर टीवी डिवाइस के लिए अमेजन की अपकमिंग सेल से पहले, यहां टॉप डिल्स हैं जिन पर आपको ध्यान देना चाहिए।

1 - अमेजन इंडिया पांचवीं जनरेशन के इको शो 5 स्मार्ट डिस्प्ले की खरीद पर फ्लैट 38% तक का डिस्काउंट दे रहा है। इसकी कीमत 8,999 रुपये है। हालांकि सेल के दौरान यह 5,499 रुपये में उपलब्ध होगा।

2 - इसी तरह, 4,499 रुपये की कीमत वाला तीसरा-जीन इको डॉट 45% की डिस्काउंट के बाद 2,449 रुपये में उपलब्ध होगा।

3 - अमेजन इंडिया वायर्ड चार्जिंग केस के साथ एलेक्सा के साथ इको बड्स पर फ्लैट 50% तक के डिस्काउंट दे रहा है। इसकी कीमत 11,999 रुपये है। हालांकि, सेल के दौरान यह 5,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

4 - फायर टीवी डिवाइसेज की बात करें तो अमेजन इंडिया फायर टीवी स्टिक 4के मैक्स की खरीद पर 35% तक का डिस्काउंट दे रहा है। इसकी कीमत 6,499 रुपये है। हालांकि, आगामी सेल के दौरान यह 4,199 रुपये में उपलब्ध होगा।

5 - इसी तरह फायर टीवी क्यूब 31% की डिस्काउंट मिलने के बाद 8,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध होगा। बिना सेल के इसकी कीमत 12,999 रुपये है।

आपकी जामकारी के लिए बता दें की अमेजन इंडिया अपने कई प्रोडक्ट पर डिस्काउंट दे रहा है। जिसके लिए आपको अमेजन इंडिया पर जाकर देखना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Explain that Amazon India said that during this sale, the e-retailer is offering up to 60% discount on the purchase of Amazon Echo smart speaker and smart display. Apart from this, the company will give up to 50% discount on the purchase of Fire TV devices.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X