Home
Gadgets

Amazon Echo Pop किया लॉन्च, Alexa के साथ मिल रहे ये दमदार फीचर्स, कीमत 5 हजार से भी कम

Amazon Echo Pop इन कलर ऑप्शन के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Amazon ने भारत में अपना नया प्रोडक्ट Amazon Echo Pop को लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने इस डिवाइस को वॉयस असिस्टेंट Alexa फीचर के साथ पेश किया है। इसके अलावा अमेजन के इस नए इको स्मार्ट स्पीकर में AZ2 न्यूरल एज प्रोसेसर दिया गया है, जो Echo Dot (5th Gen) को भी पॉवर देता है। इसके अलावा इसमें आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिल रहा है, जो स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट तक किसी भी डिवाइस से म्यूजिक स्ट्रीम करने में सक्षम है। तो आइए आपको इस स्मार्ट स्पीकर की खासियत से लेकर कीमत तक की जानकारी आगे बताते हैं।

Amazon Echo Pop के कलर ऑप्शन

अमेजन इको पॉप को कंपनी ने ग्रीन, ब्लैक, व्हाइट और पर्पल कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है।

Amazon Echo Pop की कीमत

Amazon Echo Pop की कीमत की बात करें तो भारत में इसे 4,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया गया है। इको पॉप को कस्टमर्स अमेजन से खरीद सकते हैं, जहां ये उपलब्ध है। इसके अलावा क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और Poorvika रिटेल स्टोर्स पर भी इसे उपलब्ध करा दिया गया है। जहां से खरीदारी की सकती है।

Amazon Echo Pop की खूबियां

Amazon Echo Pop स्पीकर एक गोल डिजाइन के साथ आता है। जो 1.95 इंच के फ्रंट फायरिंग डायरेक्शनल स्पीकर से लैस है। इस स्पीकर में यूजर्स को Amazon Prime Music, JioSaavn, Hungama, Spotify और Apple Music से म्यूजिक स्ट्रीमिंग का सपोर्ट मिल रहा है। अमेजन इको पॉप में कनेक्टिविटी ऑप्शन में डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ को शामिल किया गया है।

Amazon Echo Pop इन कलर ऑप्शन के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Amazon Echo Pop के फीचर्स की बात करें तो इसमें AZ2 न्यूरल एज प्रोसेसर दिया गया है। जो Echo Dot (5th Gen) को भी पॉवर देने का काम करता है। इसके साथ ही इसमें आपको वॉल्यूम कंट्रोल और ऑल्वेज-ऑन लिसेन ऑफ करने के लिए इसमें बटन मिल रहा है। जिससे यूजर्स डिवाइस के इन-बिल्ट माइक को ऑफ भी कर सकते हैं। यह स्मार्ट स्पीकर डुअल बैंड Wi-Fi और ब्लूटूथ के साथ आ रहा है। जिससे दूसरे डिवाइसेस के जरिये भी इसमें म्यूजिक सुना जा सकता है। इसके साथ ही आपको इस डिवाइस की मदद से स्मार्ट बल्ब और दूसरे स्मार्ट अप्लायंस को भी कंट्रोल करने की फैसिलिटी मिल रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Amazon has launched its Amazon Echo Pop smart speaker in India. Its price is less than Rs 5,000. The company has introduced this new speaker with White, Black, Green and Purple color options.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X