Amazon Great Freedom Festival Sale आज से शुरू, इन स्मार्टवॉच पर पाएं बंपर छूट
Amazon Great Freedom Festival Sale 2023: आज से अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल की शुरूआत हो रही है। जिसके तहत कस्टमर्स स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, टीवी सहित कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट का लाभ ले सकेंगे। अगर आप नया स्मार्टवॉच लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह सही समय है। अमेजन से सबसे सस्ते डील के साथ आप एक बढ़िया स्मार्टवॉच खरीद सकेत हैं। साथ ही अगर आप SBI कार्ड से खरीदारी करते हैं तो अन्य 10 प्रतिशत तक के डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं। आज हम आपके लिए कुछ स्मार्टवॉच की बेस्ट डील की जानकारी लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप अपने लिए एक सही स्मार्टवॉच खरीद सकते हैं। तो चलिए आगे इन स्मार्टवॉच की कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं।
Fire-Boltt Ninja Call Pro Plus
फायर बोल्ट के इस स्मार्टवॉच को आप इस सेल के तहत मात्र 1,298 रूपये में खरीद सकते हैं, जिसकी कीमत 1999 रूपये हैं। Fire-Boltt Ninja Call Pro Plus में आपको ब्लूटूथ कॉलिंग की फैसिलिटी मिलेगी। इसके लिए इस वॉच में इनबिल्ट स्पीकर और माइक्रोफोन शामिल गया है। यह वॉच वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आ रहा है। इसके अलावा इस वॉच के साथ 1.83 इंच की HD डिस्प्ले मिल रहा है। इस वॉच के साथ 100 स्पोर्ट्स मोड और हेल्थ फीचर्स के तौर पर पीरियड ट्रैकर , हार्ट रेट ट्रैकर, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर सहित कई अन्य हेल्थ फीचर्स मिलेंगे।

Boat Xtend
बोट के इस वॉच को आप 1,800 से भी कम कीमत में खरीद सकते है। इस वॉच को सेल के तहत 1,798 रूपये में खरीदा जा सकता है। जिसकी MRP 7,990 रुपये हैं। इसमें यूजर्स को 14 से स्पोर्ट्स मोड्स और 5ATM वाटर रेसिस्टेंस मिल रहा है। इसके अलावा इसमें हार्ट रेट और स्लीप मॉनीटरिंग जैसे कई हेल्थ फीचर्स भी मिलेंगे। जिससे यूजर अपने हेल्थ को ट्रैक कर सके। यह वॉच 1.69 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आ रहा है।
Noise Colorfit Pullse Go Buzz
Noise के इस स्मार्टवॉच को आप इस सेल में भारी डिस्काउंट के साथ मात्र 1,398 रुपये की कीमत में खरीद सकेंगे। जिसकी सही कीमत 1,999 रूपये हैं। इस स्मार्टवॉच में 1.69-इंच TFT LCD स्क्रीन मिलेगा, जो 240x280 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आ रही है। इसमें Noise की Tru Sync तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि, यह Bluetooth v5.3 के माध्यम से तेजी से कनेक्ट होती है और ब्लूटूथ कॉलिंग को भी सपोर्ट करती है। हेल्थ मॉनिटरिगं के लिए इसमें हार्ट रेट सेंसर, SpO2 ब्लड ऑक्सीजन सेंसर और एक एक्सिलरोमीटर जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है। इस वॉच में 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और एक ऑटो स्पोर्ट्स डिटेक्शन फीचर भी मिलेगा।
Redmi Smart Band Pro
अमेजन सेल में इस रेडमी के इस वॉच को ग्राहक 1,798 रूपये में खरीद सकता है। जिसकी MRP 5,999 रूपये हैं। यह वॉच 1.47 इंच के एमोलेड डिस्प्ले के साथ आ रहा है। जिसमें आपको ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट मिलेगा। इसमें हेल्थ ट्रैकिंग के लिए स्लीप , हार्ट रेट, स्ट्रेस और SpO2 जैसे हेल्थ ट्रैकर फीचर्स मिल रहे हैं। इसके अलावा इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स शामिल किए गए हैं। कम कीमत में ब्रांड के स्मार्टवॉच ऑप्शन में आप इसे भी शामिल कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








