Amazon Great Republic Day Sale: 40 हजार से कम में खरीदें ये Laptop, जानें कीमत व ऑफर
Best Laptop Under Rs 40000: अगर आप भी नया लैपटॉप खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। आज हम आपको अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल (Amazon Great Republic Day Sale) के दौरान 40 हजार से भी कम कीमत में मिलने वाले लैपटॉप के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप भारी भरकम छूट के साथ काफी किफायती दाम में खरीद सकते हैं। इनमें Dell, Asus, HP और Lenovo जैसे ब्रांड के लैपटॉप शामिल हैं। तो आइए आपको इन लैपटॉप के बारे में डिटेल्स बताते हैं, जिन्हें आप कम दाम में अपने घर ला सकते हैं।

Lenovo V15 Intel Celeron N4500
अमेजन सेल में लेनोवो के V15 Intel Celeron N4500 लैपटॉप को 31,500 रुपये के बजाए 27% की छूट के साथ मात्र 22,990 रुपये में खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें 15.6 इंच की एचडी डिस्प्ले मिल रही है, जो 250 निट्स के साथ आएगी। इसमें कंपनी ने Intel Celeron N4500 प्रोसेसर दिया है। यह लैपटॉप विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता।
Dell 15 Laptop
Dell 15 लैपटॉप को भी Amazon Great Republic Day Sale में 46% की छूट के साथ मात्र 35,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वैसे इस लैपटॉप की कीमत 66,349 रुपये है। लेकिन सेल के दौरान इसे ग्राहक काफी किफायती दाम में खरीद सकते हैं। इस लैपटॉप में आपको 15.6 इंच की डिस्प्ले के साथ Intel Core i3-1115G4 प्रोसेसर मिलेगा। बता दें, यह विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके अलावा यह लैपटॉप 8GB रम/1TB HDD + 256GB SSD स्टोरेज से पैक्ड किया गया है।
HP Laptop 15s
अमेजन सेल के दौरान एचपी के इस लैपटॉप को 32% तक के डिस्काउंट के साथ मात्र इसे 32,490 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया गया है। वैसे इस लैपटॉप की कीमत 47,999 रुपये हैं। इसमें आपको 15.6 इंच की एचडी डिस्प्ले के साथ AMD Ryzen 3 5300U प्रोसेसर मिल रहा है। यह लैपटॉप 8GB DDR4 रैम और 512GB SSD स्टोरेज से लैस है।
ASUS [SmartChoice] Vivobook 15
आसुस के इस लैपटॉप को Great Republic Day Sale में 28% की छूट के साथ 27,990 रुपये में बेचा जा रहा है। जिसकी एमआरपी प्राइज 38,990 रुपये है। इसमें आपको 15.6 इंच की एचडी डिस्प्ले मिलेगी। इसके साथ ही बेतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें Intel Celeron N4020 प्रोसेसर दिया गया है, जो 8GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज से पैक्ड है। आपको बता दें, यह विंडोज 11 पर काम करता है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर समेत कई धांसू फीचर्स आपको मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








