Home
Gadgets

Amazon Premium Electronics Days Sale शुरू, इलेक्ट्रॉनिक सहित इन प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट

Amazon Premium Electronics Days Sale आज से शुरू

Amazon Premium Electronics Days Sale: अगर आप भी नया हेडफोन, लैपटॉप या फिर कैमरा लेने का सोच रहे हैं तो आपके लिए ये सही समय है। दरअसल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन ने Premium Electronics Days Sale की आज से यानि कि 24 अप्रैल से शुरुआत कर दी है। इस सेल में कैमरा, हैंडसेट सहित कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट दिया जा रहा है। इसी के साथ आपको इसमें एक्सचेंज ऑफर्स और No Cost EMI की भी सुविधा दी जा रही है। आइए आपको इस सेल में मिल रहे सभी प्रोडक्ट्स पर मिल रहे डिस्काउंट के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा ऑफर

इस सेल के अंतर्गत आपको स्मार्टवॉच, हेडफोन, लैपटॉप और कैमरे पर अच्छा खासा डिस्काउंट मिल रहा है। सबसे पहले बात करते हैं लैपटॉप कि, ASUS Zenbook 14 (2023) AMD Ryzen 7 7730U लैपटॉप जिसकी कीमत 1,18,990 रुपये है, भारी छूट के तहत 87,990 रुपये में मिल रहा है। इसके साथ ही Dell Vostro 3420 लैपटॉप जिसकी कीमत 83,127 रुपये है इसे आप भारी डिस्काउंट के साथ 55,990 रुपये में ले सकते हैं। इसके अलावा आप Lenovo IdeaPad Slim 3 Intel Core i5 11th Gen जिसकी कीमत 80,290 रुपये है इसे मात्र 56,937 रुपये में अपने घर ला सकते हैं।

Amazon Premium Electronics Days Sale आज से शुरू

वहीं इस सेल में आप Skullcandy SLYR Wired Over-Ear Gaming Headset जिसकी कीमत 28,999 रुपये हैं मात्र 9,999 रुपये में ले सकते हैं। इसके अलावा Sony WH-1000XM5 Wireless Headphones जिसकी कीमत 34,990 रुपये है छूट के तहत 29,990 में खरीद सकते हैं।

Amazon Premium Electronics Days Sale आज से शुरू

इसके बाद आप कैमरे पर भी इस भारी छूट लाभ ले सकते हैं। Sony ZV-1F Vlog Camera जिसकी कीमत 50,590 रुपये है यह आपको इस सेल के अंतर्गत 46,990 रुपये में मिल रहा है। इस सेल में JBL Bar 5.1, Truly Wireless Home Theatre जिसकी कीमत 74,999 रुपये है डिस्काउंट के साथ आप इसे 52,794 रुपये में खरीद सकते हैं।

Amazon Premium Electronics Days Sale आज से शुरू

इसेक अलावा आपको Smart Watch पर भी छूट दिया जा रहा है। Apple Watch SE (2nd Gen) जिसकी कीमत 32,900 रुपये है, यह इस सेल में आपको 28,900 रुपये में मिल रहा है।

Amazon Premium Electronics Days Sale के दौरान कस्टमर्स को IndusInd Bank कार्ड से पेमेंट करने पर अतिरिक्त 7.5 प्रतिशत यानि कि 1500 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। लेकिन इस ऑफर का लाभ उन कस्टमर्स को दिया जाएगा जिन्होंने 10,000 रुपये से ज्यादा तक के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की खरीदारी की है। इसके अलावा आप एक्सचेंज ऑफर में भी 20,000 रूपये तक की छूट का लाभ ले सकते हैं। आपको बता दें, यह सेल 26 अप्रैल तक ही लाइव रहेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Amazon has started Premium Electronics Days Sale from today i.e. from 24th April, which will remain active till 26th April. In this cell, you can take advantage of huge discounts on many electronic products including laptops, cameras and headphones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X