Amazon Prime Day 2024 में हेडफोन और ईयरफोन पर बेहतरीन डील्स के बारे में जानें
Amazon जल्द ही अपने भारतीय प्राइम मेंबर्स के लिए Prime Day 2024 सेल लाइव करने जा रहा है। हालांकि, इसके ठीक पहले Amazon ने हेडफोन और ईयरफोन पर प्राइम डील्स का खुलासा कर दिया है।
अमेजन पोर्टेबल ऑडियो डिवाइस पर 75% तक की छूट देने के लिए तैयार है। दरअसल 20-21 जुलाई को डिस्काउंट फेस्टिवल सेलिब्रेट करने के लिए कई नए लॉन्च किए जाएंगे।

हेडफोन और ईयरफोन पर छूट- हाल ही में लॉन्च हुए Marshall Major V पर कुछ शुरुआती Amazon Prime Day डील्स चल रही हैं, जो पहले से ही Amazon पर 14998 रुपये की कीमत पर रिटेल हो रही हैं।
वहीं Sennheiser Accentum TWS को मात्र 12,990 रुपये की सेल कीमत पर खरीदा जा सकता है। मार्शल माइनर IV की कीमत 11,998 रुपये है और नए बोस ओपन ईयरबड्स 25,900 रुपये में उपलब्ध हैं।

हालांकि, ग्राहक कई ब्रांड्स के किफायती हेडफोन पर भारी छूट की उम्मीद कर सकते हैं। सेल में BoAt Airdopes 141 की कीमत 1000 रुपये से कम होगी। pTron Duo Pro ईयरबड्स भी इसी कीमत पर उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा Boult Audio UFO आधी कीमत पर उपलब्ध कराया जा सकता है। वहीं आप 1000 रुपये से कम कीमत पर Amazon Basic TWS को भी ले सकते हैं।
यूजर्स JBL Wave Flex को मिड- प्रीमियम सेगमेंट में अच्छे खासे छूट में ले सकते हैं। वहीं BoAt Nirvana Ion और Boult Audio Mustang Torque की कीमत में भी भारी गिरावट देखने को मिल सकता है।
वहीं जो ग्राहक प्रीमियम हेडसेट के लिए लेना चाहते हैं, वे Sony WH-1000XM5, Truke Liberty OWS, Sennheiser Momentum 4 और Bose QuietComfort पर भारी छूट पा सकते हैं।
इसके अलावा प्राइम डे 2024 में Echo डिवाइस पर शानदार डील्स हैं, जिसमें स्मार्ट स्पीकर और इको शो प्रोडक्ट्स शामिल है, जिन्हें आपकी दैनिक दिनचर्या में सहजता से एकीकृत करने के लिए डिजाइन किया गया है। एलेक्सा के साथ, यूजर प्रोडक्ट्स को नियंत्रित कर सकते हैं, रिमाइंडर और अलार्म सेट कर सकते हैं।
Echo डिवाइस और स्मार्ट होम कॉम्बो पर बेस्ट डील
- Echo Pop को सबसे कम कीमत 2,449 में उपलब्ध है।
- Echo शो 5 (दूसरी पीढ़ी) 3,999 में खरीदें, जो इस साल की सबसे अच्छी कीमत है।
- Echo Dot (5वीं पीढ़ी) + विप्रो सिंपल सेटअप 9W एलईडी स्मार्ट बल्ब कॉम्बो 4,749 में उपलब्ध है, जो 37% की छूट दर्शाता है।
- Echo Dot (चौथी पीढ़ी) क्लॉक के साथ + विप्रो 9W एलईडी स्मार्ट कलर बल्ब कॉम्बो 3,749 में उपलब्ध है, जो 50% की छूट के साथ उपलब्ध है।
- Echo Dot+ विप्रो सिंपल सेटअप 9W LED स्मार्ट बल्ब कॉम्बो: 61% छूट के बाद 2,749 की कीमत पर उपलब्ध।
- Echo Show 8 (दूसरी पीढ़ी): 35% छूट के साथ 8,999 की कीमत पर उपलब्ध।
- Echo Pop + अमेज़न स्मार्ट प्लग कॉम्बो: 57% छूट के साथ 2,948 में उपलब्ध।


Click it and Unblock the Notifications








