Amazon : Apple MacBook Air M1 पर 19,900 रुपये तक की छूट, जल्दी करें
Apple MacBook Air M1 को 2020 में इन-हाउस चिप के साथ चलने वाले ब्रांड के पहले लैपटॉप के रूप में लॉन्च किया गया। हालांकि तीन साल पुराना, एम1 मैकबुक एयर अभी भी बेस्ट नोटबुक में आता है, और यह मौजूदा समय में अमेजन (Amazon) पर छूट के साथ उपलब्ध है जिससे इसकी प्रभावी कीमत 79,990 रुपये हो जाती है। यहां आपको लेटेस्ट मैकबुक एयर एम1 डील के बारे में जानने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं।

Amazon पर Apple MacBook Air M1 की कीमत में छूट
Apple MacBook Air M1 की कीमत बैसे तो 99,900 रुपये है लेकिन यह मौजूदा समय में 15% की तत्काल छूट के बाद 84,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। अगर आपके पास एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड है तो आप 5,000 रुपये की ज्यादा छूट पा सकते हैं। यह छूट सामान्य खरीदारी के अलावा ईएमआई पर भी खरीदने के लिए उपलब्ध है। तो इस छूट को जोड़ने के बाद मैकबुक एयर एम1 की प्रभावी कीमत 79,990 रुपये हो जाती है। मैकबुक एयर एम1 स्पेस ग्रे, सिल्वर और गोल्ड तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
MacBook Air M1 स्पेसिफिकेशन
मैकबुक एयर एम1 में 400 निट्स ब्राइटनेस के साथ 13.3 इंच का एलईडी-बैकलिट डिस्प्ले है। यह इन-हाउस एम1 चिप पर बेस्ड है, जो एक ऑक्टा-कोर सीपीयू है जिसे 7-कोर जीपीयू और 16-कोर न्यूरल इंजन के साथ जोड़ा गया है।
MacBook Air M1 के साथ आपको 8GB रैम और 256GB SSD स्टोरेज मिलती है। बैटरी लाइफ के मामले में, कहा जाता है कि मैकबुक वेब ब्राउजिंग पर 15 घंटे तक चलता है, और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कंटेंट 18 घंटे तक चलता है। मैकबुक एयर M1 के साथ आपको 30W USB-C पावर एडॉप्टर भी मिलता है।
मैकबुक एयर एम1 के साथ आपको थंडरबोल्ट 3 पोर्ट, यूएसबी 4 पोर्ट, यूएसबी 3.1 जेन 2 पोर्ट, एक डिस्प्लेपोर्ट और एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक मिलता है। मैकबुक एयर एम1 बैकलिट मैजिक कीबोर्ड, एक टच आईडी सेंसर, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.0, एचडी कैमरा और डॉल्बी एटमॉस प्लेबैक के साथ स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








