Home
Gadgets

Ambrane ने धांसू पावरबैंक किया लॉन्च, अब स्मार्टफोन से लेकर मैकबुक को कर सकेंगे चार्ज, महज इतनी है कीमत

 Ambrane ने धांसू पावरबैंक किया लॉन्च, महज इतनी है कीमत

Ambrane ने Powerlit Ultra और Powerlit Boost दो नए पावर बैंक को भारत में लॉन्च किया है। इससे आप ना के केवल स्मार्टफोन बल्कि अपने लैपटॉप को भी चार्ज कर सकते है। यह नया पावर बैंक आपको साइज में भी काफी कॉम्पैक्ट पड़ेंगे। आज के रोजमर्रा जिंदगी में स्मार्टफोन और लैपटॉप का चलन काफी बढ़ गया है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी इन गैजेट्स को चार्ज करने में आती है। अचानक काम करते करते याद आता है कि, हमारा स्मार्टफोन हो या लैपटॉप बैटरी खत्म होने वाली है। अगर आपको भी ऐसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तो आपके लिए Ambrane के ये दोनों पावर बैंक एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। आइए आपको इसके फीचर्स और कीमत के बारे में आगे बताते हैं।

फीचर्स

Ambrane Powerlit Ultra पावर बैंक में आपको 25,000mAh की बड़ी पॉलीमर बैटरी मिल रही है। वहीं Powerlit Boost में आपको 14400mAh की हाई बैटरी कैपेसिटी मिलेगी। इसके अलावा इन पावर बैंक में आपको तीन आउटपुट पोर्ट मिल रहे हैं, जिसकी मदद से आप तीन डिवाइस को एक साथ चार्ज कर सकते हैं। आपको बता दें यह पावर बैंक मल्टीलेयर चिपसेट प्रोटेक्शन के साथ आ रहा है। इस पावर बैंक की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको 11 LED इंडीकेटर्स डिस्प्ले मिल रहे हैं, जिनकी मदद से आप इसकी बैटरी लाइफ को जान सकते हैं। आपको बता दें, इसका 100 वॉट अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग PD आउटपुट और 20W QC 3.0 आउटपुट बिजली की तेज चार्जिंग गति प्रदान करता है, जिससे यह आपके सफर के दौरान और आक्समिक जरूरत के वक्त भी बैकअप पावर सप्लाई के लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। इसे कंपनी ने टाइप-सी लैपटॉप और मैकबुक को चार्ज करने के हिसाब से डिजाइन किया है। जिससे यूजर्स अपने स्मार्टफोन के साथ ही लैपटॉप को भी आसानी से चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा यह पावर बैंक सभी यूएसबी और टाइप-सी डिवाइसेस को भी चार्ज करने में सक्षम है।

 Ambrane ने धांसू पावरबैंक किया लॉन्च, महज इतनी है कीमत

कीमत

Ambrane Powerlit Ultra पावर बैंक की कंपनी ने 4,999 रुपये कीमत रखी है। वहीं Ambrane Powerlit Boost पावर बैंक आपको 3,999 रुपये में मिल रहा है। इन दोनों पावरबैंक को आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
कंपनी ने दावा किया है कि, यह दोनों पावरबैंक हाई क्वालिटी और मजबूत मैटेलिक बॉडी से बनाए गए हैं। जो अपने प्रीमियम बॉडी डिजाइन के कारण लोगों कैरी में काफी फैशनेबल भी हैं। इसे यूजर्स सफर के दौरान आसानी से यूज कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Ambrane has launched two new power banks in India. With which you can charge not only the smartphone but also the MacBook. The company has introduced two power banks together named Powerlit Ultra and Powerlit Boost. The price of Ambrane Powerlit Ultra Power Bank has been kept at Rs 4,999 and the price of Ambrane Powerlit Boost Power Bank has been kept at Rs 3,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X