अब बिना बिजली के चार्ज करें अपना फोन और टैब, Ambrane ने पेश किया सोलर एनर्जी से चलने वाला पावरबैंक
Ambrane ने अपने पावरबैंक पोर्टफोलियो में एक नए पावरबैंक को जोड़ दिया है, जिसका नाम Solar 10K Powerbank है। कंपनी ने इस पावरबैंक को 10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया है, इसलिए इसका नाम कंपनी ने Solar 10K Powerbank रखा है।
इसे कंपनी ने यूनिक डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। इसमें चार फोल्ड किए हुए सोलर पैनल लगे हुए हैं। इसमें कंपनी ने कई और खूबियां भी जोड़ी हैं। आइए इस यूनिक पावरबैंक की कीमत से लेकर खासियत के बारे में जान लेते हैं।

Solar 10K Powerbank की कीमत
इस सोलर पावरबैंक को आप Amazon, Flipkart और एम्ब्रेन वेबसाइट से मात्र 2,799 रुपये की कीमत पर खरीद सकते है। बता दें कि यह पावरबैंक आपको पूरे 180 दिनों की वारंटी के साथ मिल रहा है।
Solar 10K Powerbank की खासियत
Solar 10K Powerbank स्पेशल रूप से डिजाइन किए गए सोलर पैनल्स का यूज करके 5 दिनों तक (सूरज की रोशनी के आधार पर) पूरी तरह से चार्ज हो सकता है। इसकी फास्ट चार्जिंग के लिए इसे 20W PD चार्जर के साथ पेअर किया जा सकता है, जो कि इसे केवल 3.5 घंटे में रिचार्ज कर सकता है।
प्रोटेक्शन के लिए इसमें बढ़िया चिपसेट दिए गए हैं, जो कि ओवरहीटिंग, ओवर चार्जिंग और अन्य खतरों से इसे बचाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद फोल्डेबल सोलर पैनल इसे कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल बनाते है। इसे पावर देने के लिए 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
इस पावरबैंक से स्मार्टफोन,टैबलेट और अन्य यूएसबी टाइप-सी या यूएसबी-ए-डिवाइस को 22.5 वॉट के अधिकतम आउटपुट के साथ 2-3 बार चार्ज किया जा सकता है। सोलर 10के यूएसबी-ए और टाइप-सी दोनों कनेक्शन्स के साथ पेअर किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








