Apple AirPods 2nd जनरेशन फ्लिपकार्ट पर मात्र 7,499 रुपये में, क्या आपको खरीदना चाहिए?
फ्लिपकार्ट पर Black Friday Sale में Apple AirPods (दूसरी जनरेशन) को अब तक के सबसे कम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। ग्राहक इस एयरपॉड्स को मात्र 7,499 रुपये की आकर्षक कीमत खरीद सकते हैं।
वैसे तो यह डिवाइस सामान्य: 10,499 रुपये में बिकता है, लेकिन अभी इसे पूरे 3,000 रुपये तक की बचत के साथ खरदीने का बेहतरीन मौका मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहक Axis Bank के क्रेडिट कार्ड के साथ EMI ट्रांजेक्शन करने पर अन्य 1,500 रुपये तक के छूट का भी लाभ ले सकेगा।

2019 में लॉन्च हुए Apple Airpods (दूसरी पीढ़ी) वायरलेस ईयरबड्स है, जो यूजर्स को सुविधाजनक और हाई प्रदर्शन वाला ऑडियो एक्सपीरियंस कराता है। Apple H1 चिप के साथ ये Airpods फास्ट कनेक्टिविटी, बेहतर बैटरी लाइफ और Hey Siri वॉयस एक्टिवेशन सपोर्ट करते हैं।
उनका आकर्षक और बेहतरीन डिजाइन एक बार चार्ज करने पर 5 घंटे तक म्यूजिक सुनने का समय देता है, जबकि चार्जिंग केस के साथ यह टोटल 24 घंटे की बैटरी लाइफ देने में सक्षम है।
AirPods (2nd Gen) iPhones, iPads और Macs जैसे Apple डिवाइस के साथ शानदार इंटरग्रेशन प्रदान करते हैं। जिससे यह एप्पल इकोसिस्टम के अंदर यूजर्स के लिए एक बेस्ट ऑप्शन बन जाते हैं। इनमे एडवांस फीचर्स जैसे डुअल बीमफॉर्मिंग माइक्रोफोन, जुअल ऑप्टिकल सेंसर, मोशन-डिटेक्टिंग एक्सेलेरोमीटर और स्पीच-डिटेक्टिंग एक्सेलेरोमीटर शामिल हैं, जो क्लियर कॉल्स और बेहतर साउंड क्वालिटी सुनिश्चित करते हैं।
AirPods (दूसरी पीढ़ी) Samsung Galaxy Buds 2 और Jabra Elite 75t जैसे प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले Apple डिवाइस के साथ बेहतर एकीकरण प्रदान करते हैं। Galaxy Buds 2 में बेहतर साउंड क्वालिटी और एक्टिव नॉइज कैंसलेशन है, जबकि Jabra Elite 75t में कस्टम फिट और बेहतर पैसिव नॉइज आइसोलेशन मिलता है। हालांकि, AirPds 2 अपने Hey siri फीचर और इजली पेयरिंग के कारण Apple लवर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है।


Click it and Unblock the Notifications








