Apple AirPods Pro 3 Launch: अब ईयरबड्स में मिलेगा हार्ट रेट सेंसर और Live Translation फीचर
Apple AirPods Pro 3 Launched: Apple ने अपने सबसे लोकप्रिय हेडफ़ोन को एक नए स्तर पर पहुंचाते हुए AirPods Pro 3 पेश किए हैं। इस बार कहानी सिर्फ बेहतर साउंड और नॉइज़ कैंसलेशन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ईयरबड्स अब हेल्थ ट्रैकिंग और लाइव ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स के साथ आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को स्मार्ट बनाने वाले हैं।
इ नमें 2x बेहतर Active Noise Cancellation, हार्ट रेट सेंसर और 50+ वर्कआउट ट्रैकिंग का फीचर मिलेगा। यहां हम इस गैजेट के बारे में विस्तार से जानेंगे।

सबसे बेहतरीन नॉइज कैंसिलेशन
AirPods Pro 3 में Apple ने नया मल्टीपोर्ट अकॉस्टिक आर्किटेक्चर दिया है, जो साउंड फ्लो को बेहद सटीक तरीके से कंट्रोल करता है। कंपनी का दावा है कि ये ईयरबड्स अब तक का सबसे पावरफुल इन-ईयर Active Noise Cancellation (ANC) ऑफर करते हैं।
ये AirPods Pro 2 से 2 गुना ज्यादा और ओरिजिनल AirPods Pro से 4 गुना ज्यादा नॉइज ब्लॉक करता है। इसका मतलब है कि चाहे आप ट्रेन में हों, ऑफिस में हों या घर पर रिलैक्स कर रहे हों, हर जगह क्लियर ऑडियो एक्सपीरियंस मिलेगा।
फिटनेस और हेल्थ का नया साथी
AirPods Pro 3 अब सिर्फ म्यूजिक सुनने का डिवाइस नहीं है, बल्कि यह आपके वर्कआउट पार्टनर की तरह काम करेगा। इसमें लगा नया हार्ट रेट सेंसर लगातार आपकी धड़कनों को ट्रैक करता है।
iPhone की Fitness ऐप के साथ मिलकर यह 50 से ज्यादा वर्कआउट ट्रैक कर सकता है। रनिंग, योगा, HIIT जैसी एक्टिविटीज़ के दौरान अब आपको अलग फिटनेस बैंड पहनने की जरूरत नहीं। Apple ने इसे IP57 रेटिंग दी है, यानी पसीना और हल्की बारिश जैसी परिस्थितियों में भी यह पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।
Live Translation फीचर
AirPods Pro 3 का सबसे इनोवेटिव फीचर Live Translation है। अब आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी आसानी से बातचीत कर सकेंगे, जिसकी भाषा आप नहीं जानते। यह फिलहाल अंग्रेज़ी, फ्रेंच, जर्मन, पुर्तगाली और स्पेनिश को सपोर्ट करता है।
साल के अंत तक इसमें इटैलियन, जापानी, कोरियन और चीनी (सिंप्लिफाइड) भाषाएं भी जुड़ेंगी। यह फीचर Apple Intelligence की मदद से काम करता है और रीयल-टाइम में बातचीत को दूसरी भाषा में बदल देता है। सोचिए, बिजनेस मीटिंग, ट्रेवलिंग या विदेश में पढ़ाई के दौरान यह फीचर आपके लिए कितना मददगार साबित हो सकता है।
डिजाइन और बैटरी
Apple ने AirPods Pro 3 को और ज्यादा कॉम्पैक्ट और फिटिंग-फ्रेंडली बनाया है। इसमें नए फोम-इंफ्यूज़्ड ईयर टिप्स दिए गए हैं, जो पांच साइज (XXS सहित) में उपलब्ध होंगे।
बैटरी भी अब पहले से बेहतर है-ANC ऑन रहने के बावजूद यह 8 घंटे का म्यूज़िक प्लेबैक देती है। Transparency मोड में तो यह 10 घंटे तक चल सकती है।
कितनी होगी कीमत?
Apple ने इसे 40% रिसाइकल्ड कंटेंट से बनाया है और पैकेजिंग को पूरी तरह फाइबर-बेस्ड रखा है। इसकी कीमत $249 (लगभग ₹20,700) रखी गई है और यह 19 सितंबर से उपलब्ध होगा।
AirPods Pro 3 सिर्फ एक ऑडियो डिवाइस नहीं, बल्कि हेल्थ, फिटनेस और लैंग्वेज कनेक्टिविटी का कॉम्बिनेशन है। इसे पहनकर आप न सिर्फ म्यूज़िक और कॉल्स का मज़ा लेंगे, बल्कि अपनी सेहत और अंतरराष्ट्रीय बातचीत को भी अगले स्तर पर ले जा पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








