Home
Gadgets

36 घंटे बैटरी बैकअप के साथ Apple का ट्रांसपैरेंट डिजाइन वाला ईयरबड्स लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

Apple का ट्रांसपैरेंट डिजाइन वाला ईयरबड्स लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

Apple के ऑडियो एक्सेसरीड ब्रांड Beats ने Beats Studio Buds+ को ट्रांसपैरेंट डिजाइन के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Beats Studio Buds के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर पेश किया है। नए Beats Studio Buds+ में एंड्रॉयड का सपोर्ट दिया गया है साथ ही इसमें गूगल फास्ट पेयर और वन टच पेयरिंग भी मिल रहा है। वहीं बैटरी को लेकर दावा किया जा रहा है कि, एक बार फुल चार्ज होने के बाद इसे अगले 36 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। तो आइए आपको इस नए ईयरबड्स के खासियत और कीमत से आपको रूबरू करवाते हैं।

Beats Studio Buds+ की स्पेसिफिकेशन्स

Beats Studio Buds+ को कंपनी ने दो डायनामिक लिसनिंग मोड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) और ट्रांसपेरेंसी मोड से लैस किया है। इसमें यूजर्स को गूगल फास्ट पेयर, ऑडियो स्विच, गूगल फांइड माय डिवाइस के साथ ही iOS फीचर्स और ओवर द एयर अपडेट और वर्चुअल असिस्टेंट का सपोर्ट मिल रहा है।

Apple का ट्रांसपैरेंट डिजाइन वाला ईयरबड्स लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

Beats Studio Buds+ के बैटरी की बात करें तो आपको इसमें 36 घंटे के बैकअप मिल रहा है। दावा किया जा रहा है कि, इसे एक बार फुल चार्ज कर अगले 36 घंटों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी के साथ यूजर्स को फास्ट चार्जिंग भी मिल रही है, जिससे 5 मिनट की चार्जिंग के बाद आप इसे अगले 1 घंटे तक यूज कर सकते हैं। वहीं इस बड्स का प्लेबैक टाइम 9 घंटे का है। इस ईयरबड्स को चार्ज करने के लिए कंपनी इसके साथ यूएसबी टाईप-सी पोर्ट भी दे रही है।

इसके अलावा Beats Studio Buds+ में अपग्रेडेड माइक्रोफोन को भी शामिल किया गया है, जिसकी मदद से यूजर को बेहतर साउंड क्वालिटी मिलेगा। ये अपग्रेडेड माइक्रोफोन कालिंग के दौरान बैकग्राउंड नॉइज को फिल्टर करने में मदद करेंगे। इस बड्स को वॉटर और स्वेट रेजिस्टेंस के लिए IPX4 रेटिंग मिली है। वहीं कंपनी की मानें तो इस ईयरबड का वजन 5 ग्राम और केस का वजन 49 ग्राम है।

Beats Studio Buds+ की कीमत

Beats Studio Buds+ को ब्लैक/गोल्ड और आइवरी कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इस बड्स की कीमत 169.99 डॉलर यानी करीब 14,000 रुपये तय की गई है। जिसकी सेलिंग कंपनी की अमेरिकी साइट पर शुरू कर दी गई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple has launched Beats Studio Buds + with its new transparent design. The price of these buds has been kept by the company at Rs 14000. The company has introduced it as an upgraded version of Beats Studio Buds.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X