Apple WWDC 2023 इवेंट में पेश कर सकता है 15 इंच का MacBook Air, जानें कीमत और फीचर्स

Apple WWDC 2023 इवेंट को शुरू होने में अब कुछ हफ्ते ही रह गए है। एप्पल के सबसे बड़े इवेंट पर दुनियाभर की नजरें टीकी हुई हैं। इस इवेंट के दौरान किन-किन प्रोडक्ट्स को पेश किया जा सकता है, इसकी चर्चाएं भी आम हो गई हैं। इसी बीच एक खबर आई है कि, एप्प्ल WWDC 2023 इंवेट में अपना 15 इंच के MacBook Air को भी पेश कर सकता है। तो आइए आपको इस अपकमिंग MacBook Air की खास खूबियों के बारे में विस्तार से बताते हैं।
15 इंच MacBook Air की खासियत
अपकमिंग 15 इंच MacBook Air मॉडल उन लोगों के लिए एक नया ऑप्शन के तौर पर पेश किया जा सकता है, जो प्रो मॉडल पर ज्यादा पैसे खर्च किए बिना ही बड़े डिस्प्ले वाला मैकबुक ढूंढते हैं। आपको बता दें, फिलहाल MacBook Air अभी 13 इंच डिस्प्ले के साथ ही आते हैं।
वहीं Apple के विश्लेषक मिंग-ची कुओ की मानें तो MacBook Air 15 इंच लैपटॉप में एक चिपसेट दिया जाएगा, जो 13 इंच मॉडल के M2 चिपसेट जैसा ही होगा। इसके अलावा MacBook Air 15 इंच भी 13 MacBook Air के एक बड़े संस्करण की तरह होगा। जिसमें कैमरा नॉच, पतले बेजेल्स और एक फ्लैट डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा।

15 इंच MacBook Air की कीमत
कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इस नए 15 इंच लैपटॉप की कीमत 1299 डॉलर से 1499 डॉलर के बीच तय किया जा सकता है। हालांकि अभी इस अपकमिंग MacBook Air की कीमत को लेकर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जिससे कि, इसके सही कीमत का खुलासा हो सकके।
इवेंट में इन प्रोडक्ट्स की हो सकती है धमाकेदार एंट्री
Apple का यह सबसे बड़ा इवेंट WWDC 2023 5 जून से शुरू हो रहा है, जो 9 जून तक चलेगा। Apple अपने WWDC इवेंट में अपने पहले AR/VR हेडसेट Reality Pro की भी लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा एप्पल के अगले जेन के एप्पल आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 को भी पेश किया जा सकता है। साथ ही साथ Apple वॉच सीरीज 9 को भी इस इवेंट के दौरान पेश कर सकता है। इसके अलावा कंपनी कई बदलाव के साथ iOS 17 को भी पेश कर सकती है।साथ ही साथ iPadOS 17, macOS 14, watchOS 10 और tvOS 17 को भी लॉन्च किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








