Apple iPad mini 7 को भारी छूट के साथ लाएं घर, यहां जानें नई कीमत व ऑफर डिटेल
Apple iPad Mini 7 Price: आज से Apple iPad Mini 7 की पहली सेल शुरू हो रही है। आपको बता दें, एप्पल ने इसे हाल ही में ग्लोबल मार्केट के साथ ही भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया था। इसे A 17 चिपसेट से लैस किया गया है।
इसके साथ ही इस लेटेस्ट आईपैड में Apple Intelligence (AI) फीचर्स का भी सपोर्ट मिलता है। तो चलिए Apple iPad Mini 7 पर मिलने वाले ऑफर्स से लेकर इसकी कीमत व खासियतों से आपको रूबरू करवाते हैं।

ऑफर की बात करें तो एजुकेशन ऑफर के साथ इस लेटेस्ट iPad mini को 44,900 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसे ग्राहक ब्लू, स्टारलाइट, स्पेस ग्रे और पर्पल कलर ऑप्शन में ले सकता है।
वहीं उपलब्धता की बात करें तो आईपैड मिनी को Apple India के स्टोर और ऑफिशियल ऑनलाइन वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही कंपनी के थर्ड पार्टी ऑफलाइन और ऑनलाइन रिटेल पार्टनर से भी इसे ले सकेंगे।
Apple iPad Mini7 के स्पेसिफिकेशंस- iPad Mini 7 में 8.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस टैब में कंपनी ने Liquid Retina टेक का यूज किया है, जो कि True One और P3 वाइड कलर सपोर्ट के साथ आता है। इसके प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इसमें सबसे पावरफुल Apple A17 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया है।
बता दें, यह वही चिपसेट है, जिसे पिछले साल iPhone 15 Pro में यूज किया गया था। एप्पल का यह नया टैबलेट iPadOS 18 पर काम करता है और इसे Apple Intelligence फीचर्स जैसे- राइटिंग टूल, रिवैंप सिरी से लैस किया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 12MP का रियर कैमरा मिलता है, जो SmartHDR 4 के साथ डानयामिक रेंज और स्मार्ट डॉक्यूमेंट स्कैनिंग एक्सपीरियंस ऑफर करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का इसमें फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह टैब टच ID फिंरगप्रिंट स्कैनर के साथ आता है और इसमें आपको USB 3.0 टाइप-सी पोर्ट भी मिलेगा।
अपने इस नए टैब को लेकर कंपनी का दावा है कि, नई चिपसेट पिछले मॉडल की तुलना में न्यूरल इंजन परफॉर्मेंस को दो गुना तक बूस्ट कर सकता है। वहीं इसमें मौजूद बैटरी पूरे दिन बैकअप देने की क्षमता रखती है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको वाई-फाई 6e और ब्लूटूथ 5.3 मिल रहे हैं, जबकि इसके सेल्यूलर मॉडल में 5G, 4G LTE और GPS का सपोर्ट शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications








