एडवांस और हाईटेक डिवाइस को लॉन्च करने की प्लानिंग में Apple, कैमरा वाले AirPods पेश करेगी कंपनी
Apple बहुत जल्द ही बेहद एडवांस और हाईटेक AirPods को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी बिल्ट-इन कैमरा वाले AirPods पर काम कर रही है। बता दें कि Apple के ये अपकमिंग AirPods इन्फ्रारेड कैमरा से लैस होंगे।
इतना ही नहीं ये AirPods, iPhone में इस्तेमाल होने वाले फेस आईडी टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे। कंपनी अपने प्रोडक्ट ईकोसिस्टम में एडवांस फीचर्स को इंटीग्रेट करने के लिए तेजी से काम कर रही है और ये कैमरा से लैस AirPods भी कंपनी की इसी टेक्नोलॉजी का हिस्सा है।

AirPods पर कब शुरू होगा प्रोडक्शन
बिल्ट-इन इन्फ्रारेड कैमरा वाले AirPods का मास प्रोडक्शन साल 2026 से शुरू होगा। मिली जानकारी के मुताबिक, कैमरा वाले ये बड्स यूजर्स के Spatial Audio एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने का काम करेंगे। साथ ही इसमें Spatial Computing में Apple की पकड़ को और मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा।
इन एयरपोड्स की खास बात यह होगी कि ये साउंड डायरेक्शन को डाइनैमिकली अडजस्ट भी कर सकेंगे। इससे यूजर्स को इन एयरपॉड्स के साथ विजन प्रो हेडसेट में सिर को मूव करने पर भी शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस मिलेगा।
Focxonn बनेगा मेन सप्लायर
कंपनी अपने इन एडवांस और कैमरा वाले AirPods में इन-एयर जेस्चर कंट्रोल भी ऑफर करने वाली है। वहीं इनके प्रोडक्शन की बात करें तो मिली जानकारी के मुताबिक, इन AirPods के इन्फ्रारेड कैमरा मॉड्यूल्स के लिए Focxonn को मेन सप्लायर के रूप में चुना गया है। ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि एयरपॉड्स के प्रोडक्शन की एनुअल कैपेसिटी 18 से 20 मिलियन यूनिट की हो सकती है।
AirPods के अलावा और भी डिवाइस पर काम कर रहा है Apple
AirPods के अलावा कंपनी एक ऐसी वॉच पर काम कर रही है, जो कि ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग फीचर के साथ लॉन्च होगी। बता दें कि Apple की Apple Watch 10 यूजर्स के उस समय काम आएगी, जब उन्हें डायरेक्ट अपने ब्लड प्रेशर के लेवल को चेक करना होगा।
हो सकता है कि एप्पल की यह वॉच डायरेक्ट ब्लड प्रेशर की एक दम सही जानकारी पेश ना करें, लेकिन यह ब्लड प्रेशर में होने वाले बदलाव का ट्रैक रिकॉर्ड जरूर मेनटेन कर सकती है। बाकी इस वॉच की सटीक जानकारी कंपनी आने वाले दिनों में शेयर कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








