सस्ते Vision Pro पर काम कर रहा है Apple, जल्द ला सकता है बजट फ्रेंडली मॉडल- रिपोर्ट
कुछ महीने पहले खबर आई थी कि Apple Vision Pro 2 कम से कम 2025 तक लॉन्च नहीं होगा। लेकिन अब The Information ने आरोप लगाया है कि Apple ने Vision Pro 2 पर काम रोक दिया है। अब कंपनी इसकी जगह 2025 के अंत तक एक अधिक किफायती वर्जन जारी करने पर अपना फोकस कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, Apple Vision Pro 2 पर काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या में भी दिनों-दिन कमी देखी जा रही है। इसके अलावा Apple ने अपने कम से कम एक सप्लायर को सेकंड जनरेशन के Apple Vision Pro के डेवलपमेंट को निलंबित करने के बारे में जानकारी भी दी थी।

The Information ने नोट किया है कि कंपनी अपने सस्ते Vision हेडसेट के लिए लगभग $1,500 की कीमत का लक्ष्य बना रहा है। हालांकि इसकी कॉस्ट क्या होगी, इसके बारे में कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है। लेकिन सामने आई रिपोर्ट से पता चलता है कि यह प्रो के हाई-एंड डिस्प्ले को शेयर करेगा। वहीं ऐसा भी माना जा रहा है कि इसमें एक सरल हेडबैंड, छोटे स्पीकर और कम कैमरे होंगे।
Vision Pro की कॉस्ट कम करने में आ रही चुनौतियां
कंपनी को बहुत अधिक सुविधाओं का त्याग किए बिना Vision Pro की कॉस्ट को कम करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। सामने आई जानकारी से पता चलता है कि Apple कीमत और कार्यक्षमता के बीच संतुलन बनाने के लिए संघर्ष कर रही है।
फिलहाल Vision Pro पर विकास रुका हुआ है, लेकिन रिपोर्ट बताती है कि कंपनी भविष्य में इस पर दोबारा काम शुरू कर सकती है। वर्तमान में ज्यादा बजट फ्रेंडली मॉडल डेवलप करने पर एप्पल अपना ज्यादा ध्यान लगा रही है।
क्यों बदला Apple का फोकस
Vision Pro से कम कीमत वाले वर्जन पर फोकस करना का कंपनी का निर्णय ब्रोडर इंडस्ट्री ट्रेंड के हिसाब की ओर बढ़ रहा है। कई टेक कंपनियां अपने हाई लेवल प्रोडक्ट्स के लिए अधिक बेहतरीन ऑप्शन पेश करना चाहती है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को आकर्षित करने में सफलता मिल सके।
कंपनी द्वारा उठाया जा रहा यह कदम उन लोगों के बेहतर साबित हो सकता है, जिन्हें Vision Pro की कीमत ज्यादा नजर आती है। वहीं कंपनी अपने इस लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही है कि नए Vision Pro हेडसेट में प्राइज और क्वालिटी के बीच तालमेल कैसे बनाया जाए। कंपनी का मुख्य बिंदू क्वालिटी प्रोडक्ट पेश करना है और इसे बजट फ्रेंडली मॉडल बनाना है।
क्या Apple कम कीमत वाला Vision Pro डिवाइस दे सकेगा
सस्ते विजन डिवाइस की संभावना कंपनी की भविष्य की प्रोडक्ट स्ट्रेटजी की एक दिलचस्प और बेहतरीन झलक की पेशकश करती है। लेकिन अब देखना यह है कि क्या एप्पल कम कीमत वाला Vision Pro हेडसेट दे सकता है या नहीं। वहीं एडवांस टेक्नोलॉजी को बड़े लेवल पर अपने यूजर्स तक पहुंचाने का विजन कंपनी को इनोवशन की दुनिया की ओर धकेलता है।


Click it and Unblock the Notifications








