Home
Gadgets

Apple WWDC 2023: एप्पल ने दुनिया का सबसे पतला 15 इंच MacBook Air किया लॉन्च, भारत में इतनी होगी कीमत

Apple WWDC 2023 में दुनिया का सबसे पतला 15 इंच MacBook Air लॉन्च

MacBook Air 15 inch Launched: एप्पल के मेगा इवेंट वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस यानी डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी (WWDC 2023 की शुरूआत हो चुकी है। जो 5 जून से लेकर 9 जून तक अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एप्पल पार्क में चलने वाला है। यह इवेंट WWDC 2023 के नाम से जाना जाता है। एप्पल की वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC 2023) 5 जून को भारतीय समयानुसार, रात 10:30 बजे शुरू हुआ। जिसे शुरूआत औपचारिक रूप से कंपनी के सीईओ टिम कुक ने की। अपने इस सबसे बड़े इवेंट में कंपनी ने यूजर्स के इंतजार को खत्म करते हुए, दुनिया के सबसे पतले 15 इंच मैकबुक एयर को लॉन्‍च कर दिया है। जिसका वजन लगभग डेढ़ किलो है। तो आईए आपको इस मैकबुक एयर के खासियत से लेकर भारत में इसकी क्या कीमत तय की गई है पूरी जानकारी विस्तार में बताते हैं।

MacBook Air 15-inch फीचर

कंपनी अपने नए MacBook Air 15 inch में 15.3 इंच का लिक्‍विड रेटिना डिस्‍प्‍ले दे रही है। इस मैकबुक एयर में स्‍क्रीन ब्राइटनेस 500 निट्स मिलेगी। इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि, इस रेंज के PC लैपटॉप की तुलना में इस MacBook Air का रेजॉलूशन दोगुना और ब्राइटनैस 25 फीसदी अधिक है। इसके साथ ही इस नए MacBook Air में वीडियो कॉलिंग के लिए 1080P कैमरा शामिल किया गया है। जिसकी मदद से यूजर्स को वीडियो कॉलिंग के दौरान शानदार क्वालिटी मिलेगा। इस मैकबुक के साथ ग्राहकों को मैगसेफ चार्जिंग, कनेक्टिंग एक्सेसरीज के लिए दो थंडरबोल्ट पोर्ट्स, 3.5mm का हेडफोन जैक और 6K एक्सटर्नल डिस्प्ले दिया जा रहा है।
इतना ही नहीं MacBook Air 15 inch में 6 स्‍पीकर कंपनी ने शामिल किए हैं। M2 चिप से लैस इस मैकबुक की मेमरी 24GB तक है। वहीं प्रोसेसर की बात करें तो आपको इसमें M2 प्रोसेसर मिल रहा है, जो आई7 प्रोसेसर से दोगुना तेज है। इसकी बैटरी लाइफ 18 घंटे होगी। यह मैकबुक आईफोन के साथ भी इजली पेयर होकर काम करने में सक्षम है। इतना ही नहीं इस15 इंच MacBook Air में 2TB तक स्‍टोरेज भी यूजर्स को मिल रहा है। टच आईडी और मैजिक कीबोर्ड को भी शामिल किया गया है।

भारत में 15 इंच MacBook Air की कीमत

15 इंच MacBook Air को स्पेस ग्रे, मिडनाइट, स्टारलाइट और सिल्वर फ‍िनिश कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। अब MacBook Air 15 inch की कीमत की बता करें तो कंपनी ने इसे अमेरिका में 1299 डॉलर इसका प्राइज रखा है। जिसकी कीमत भारत में लगभग 1 लाख 34 हजार 900 रुपये शुरूआती कीमत होगी। एजुकेशन के लिए इसे 1 लाख 24 हजार 900 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया है। वहीं कंपनी ने अपने 13 इंच के MacBook Air की कीमत की कीमत में कटौती की है जो अब 1099 डॉलर में उपलब्ध है। कंपनी के इस नए MacBook Air 15 इंच को ग्राहक apple.com/in/store पर ऑर्डर कर सकते हैं। जिसकी बिक्री 13 जून शुरू हो जाएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
At the Apple WWDC Event, the company has launched the world's thinnest 15-inch MacBook Air, ending the wait for users. The new MacBook is equipped with the M2 chipset. The company has launched it in four color options.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X