Apple ने लॉन्च किया नया AirTag 2; ज्यादा रेंज, तेज साउंड और बेहतर Find My सपोर्ट के साथ
Apple ने अपने पॉपुलर आइटम-ट्रैकिंग एक्सेसरी AirTag का नया वर्ज़न लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि दूसरी पीढ़ी का AirTag पहले से ज्यादा दमदार रेंज, तेज साउंड आउटपुट और बेहतर Find My इंटीग्रेशन के साथ आता है। दिलचस्प बात यह है कि इसके डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन अंदरूनी हार्डवेयर को पूरी तरह अपग्रेड किया गया है।
Apple इसे विज़ुअल रिफ्रेश नहीं, बल्कि एक प्रैक्टिकल अपग्रेड बता रहा है, जिसकी कीमत भी 2021 वाले मॉडल जितनी ही रखी गई है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Apple AirTag 2: नए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Apple के मुताबिक, दूसरी जनरेशन का AirTag उसके लेटेस्ट Ultra Wideband (UWB) चिप पर काम करता है। इस नए चिप की मदद से Precision Finding फीचर अब पहले से करीब 50 प्रतिशत ज्यादा दूरी से काम करता है। यानी यूज़र को खोई हुई चीज़ की दिशा, वाइब्रेशन फीडबैक और साउंड संकेत पहले से कहीं दूर से मिलने लगेंगे।
इसके अलावा, Apple ने Bluetooth परफॉर्मेंस में भी सुधार किया है। अब Find My नेटवर्क के जरिए पास के Apple डिवाइस AirTag को ज्यादा दूरी से डिटेक्ट कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इससे खोई हुई चाबियां, बैग या वॉलेट को ढूंढना और भी आसान हो जाएगा।
एक और बड़ा अपग्रेड है इसका नया इंटरनल स्पीकर। Apple के मुताबिक, यह स्पीकर पहले के मुकाबले लगभग 50 प्रतिशत ज्यादा तेज आवाज़ करता है। इसका फायदा यह होगा कि अगर AirTag किसी सोफे के नीचे, बैग के अंदर या किसी शोर वाले माहौल में पड़ा हो, तो भी उसे सुनकर ढूंढना आसान रहेगा।
अब Apple Watch से भी ढूंढ पाएंगे AirTag
AirTag 2 में पहली बार Apple Watch के लिए Precision Finding सपोर्ट दिया गया है। जिन यूज़र्स के पास Apple Watch Series 9, Apple Watch Ultra 2 या उससे नए मॉडल हैं, वे अब बिना iPhone निकाले सीधे अपनी कलाई से AirTag की लोकेशन देख सकते हैं। Apple का कहना है कि यह फीचर रोजमर्रा की ज़िंदगी में जल्दी-जल्दी चीज़ें ढूंढने के लिए काफी काम का होगा।
नया फीचर: Share Item Location
Apple ने AirTag 2 में एक और अहम फीचर जोड़ा है - Share Item Location। इसके तहत यूज़र अपनी खोई हुई चीज़ की लोकेशन कुछ समय के लिए किसी भरोसेमंद व्यक्ति या थर्ड पार्टी के साथ शेयर कर सकते हैं। खास बात यह है कि Apple ने दावा किया है कि उसने 50 से ज्यादा एयरलाइंस के साथ पार्टनरशिप की है, ताकि यह फीचर उनके बैगेज रिकवरी सिस्टम में इंटीग्रेट हो सके। इससे खोया हुआ सामान जल्दी मिलने की उम्मीद बढ़ सकती है।
प्राइवेसी और सेफ्टी पर Apple का जोर
Apple का कहना है कि AirTag सिर्फ सामान ट्रैक करने के लिए बनाया गया है, न कि लोगों पर नजर रखने के लिए। कंपनी के मुताबिक, लोकेशन डेटा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहता है, AirTag पर कोई लोकेशन हिस्ट्री स्टोर नहीं होती और Bluetooth आइडेंटिफायर्स बार-बार बदलते रहते हैं। इसके अलावा, अगर कोई अनजान AirTag किसी यूज़र के साथ मूव करता है, तो क्रॉस-प्लैटफॉर्म अलर्ट अब भी एक्टिव रहते हैं।
Apple AirTag 2 की भारत में कीमत
Apple के अनुसार, नया AirTag आज से उसकी वेबसाइट और Apple Store ऐप पर ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। ऑफलाइन स्टोर्स पर इसकी बिक्री इस हफ्ते के अंत तक शुरू हो जाएगी।
- Single AirTag की कीमत: ₹3,790
- Four-Pack की कीमत: ₹12,900
FineWoven Key Ring एक्सेसरी
अगर आप पहले से AirTag यूज़र हैं या नया ट्रैकर खरीदने की सोच रहे हैं, तो AirTag 2 ज्यादा रेंज, तेज साउंड और Apple Watch सपोर्ट के साथ एक मजबूत अपग्रेड साबित हो सकता है, वो भी बिना कीमत बढ़ाए।


Click it and Unblock the Notifications








