Home
Gadgets

Apple ने लॉन्च किया LGBTQ सपोर्ट के साथ वॉच फेस और बैंड, जानें कीमत

Apple ने लॉन्च किया LGBTQ सपोर्ट के साथ वॉच फेस और बैंड, जानें कीमत

Apple ने अपना नया वॉच फेस और बैंड्स लॉन्च किया हैं। जिसमें LGBTQ कम्युनिटी का सपोर्ट दिया गया है। इसी के साथ कंपनी ने अपने प्राइड कलेक्शन के लिए नए वॉच फेस और अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए यानि कि, iPhone यूजर्स के लिए नया वॉलपेयर भी पेश किया है। आपको बता दें, कि जून महीने को Pride Month के तौर पर मनाया जाता हैं। जिसके तहत LGBTQ कम्युनिटी दुनियाभर में परेड और कई इवेंट ऑर्गनाइज करती हैं।

इस लेटेस्ट बैंड की कीमत

Apple के इस लेटेस्ट प्राइड एडिशन बैंड की कीमत कंपनी ने 4,500 रुपये तय की है। वहीं प्राइड एडिशन नाइक स्पोर्ट लूप की कीमत 3900 रुपये रखी गई है। जिसे आप apple.com/in और Apple Store app से ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप इसे रिटेल स्टोर से खरीदना चाह रहे हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। ऐपल का यह लेटेस्ट प्राइड स्पोर्ट्स बैंड्स आपको 23 मई से एप्पल स्टोर पर मिलने लगेंगे। इसी के साथ इसकी ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी।

Apple ने लॉन्च किया LGBTQ सपोर्ट के साथ वॉच फेस और बैंड, जानें कीमत

गौरतलब है कि, एप्पल पिछले कई साल से नए प्राइड बैंड और वॉच फेस को लॉन्च कर रहा है। जिसके तहत ही इस लेटेस्ट बैंड को भी लॉन्च किया गया है। इन सभी LGBTQ कम्युनिटी बैंड्स को रेनबो कलर्स के साथ पेश किया गया है। जो इन्हें सबसे अलग बनाता है।

आईफोन 16 प्रो

आपको बता दें, Apple कंपनी सितंबर में अपने iPhone 15 लाइनअप को लॉन्च कर सकती है। वहीं iPhone 16 के लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी अपने इस सीरीज को 2024 में लॉन्च कर सकती है। जिसमें यूजर्स को बड़े डिस्प्ले के साथ दमदार फीचर्स भी मिल सकते हैं। इस फोन को लेकर अभी से अफवाहें शुरू हो गई हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि, iPhone 16 Pro मॉडल को बड़े स्क्रीन साइज के साथ पेश किया जा सकता है। आईफोन 16 प्रो में आईफोन 14 प्रो की तुलना में थोड़ा बड़ा डिस्प्ले दियाजा सकता है, जबकि iPhone 16 Pro Max का डिस्प्ले एंड्रॉइड को टक्कर दे सकता है। पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए iPhone 14 और iPhone 14 Pro में 6.1 इंच का डिस्प्ले है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple has launched new watch faces and bands with LGBTQ community support. Along with this, the company has also introduced a new wallpaper for iPhone users. The company has fixed the price of this latest Pride Edition band of Apple at Rs 4,500. Whereas the price of Pride Edition Nike Sport Loop has been kept at Rs 3900.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X