Apple जल्द ला रहा सबसे सस्ता लैपटॉप, कीमत जान आप भी खरीदने का बना लेंगे मन
Apple Macbook: अगर आप भी एप्पल (Apple) का लैपटॉप लेना चाहते हैं, और भारी भरकम कीमत के कारण नहीं ले पाते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए बहुत जल्द सस्ता लैपटॉप लाने जा रही है। जिसकी कीमत जान हर कोई इसे खरीद लेगा। तो आइए आपको इस अपकमिंग मैकबुक की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Affordable MacBook की कब तक हो सकती है एंट्री
एप्पल के बजट लैपटॉप की एंट्री 2024 की दूसरी छमाही तक होने की उम्मीद है। एप्पल अपने इस अर्फोडेबल मैकबुक को जून में होने वाले WWDC 2024 इवेंट लॉन्च कर सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से इस सस्ते मैकबुक मॉडल को लेकर कोई ऑधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
इतनी हो सकती है प्राइज
आपको बता दें, एप्पल के अपकमिंग लैपटॉप का मुकाबला क्रोमबुक से माना जा रहा है। ऐसे में इसे 30 हजार या फिर 40 हजार से कम कीमत में लाए जाने की उम्मीद है। फिलहाल सामने आई रिपोर्ट में इसके कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसके लिए थोड़ा और इंतजरा करना पड़ सकता है।

Apple अर्फोडेबल लैपटॉप की खासियत
रिपोर्ट में इस बात का भी दावा किया गया है, कि कंपनी अपने मैकबुक एयर, प्रो सीरीज और अपकमिंग बजट मैकबुक सीरीज के बीच खास अंतर बनाए रखने वाली है। इस सस्ता सेगमेंट में लॉन्च किए जाने वाले मैकबुक में कस्टमर्स को मेटल केस मिलेगा। इसके अलावा, कम कीमत होने के लिए कॉस्ट इफेक्टिव मैकेनिकल कम्पोनेंट्स का य़ूज किया जा सकता है।
12 सितंबर को iPhone 15 सीरीज होगा लॉन्च
Apple ने आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए आईफोन 15 सीरीज को 12 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज के तहत आईफोन 15 के चार मॉडल को एक साथ लाया जाएगा। जिसमें आईफोन 15, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स को शामिल किया गया हैं। एप्पल इवेंट की शुरूआत 12 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात के 10.30 बजे होगा। एप्पल इवेंट को कंपनी के कैलिफोर्निया स्थित ऐपल पार्क ऑयोजित किया गया है। इस इवेंट को आप भी apple की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके अलावा इस लॉन्च इवेंट को Apple TV ऐप पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








