MacBook Air 15 इंच की सेल शुरू, जानें कीमत,ऑफर्स से लेकर डिस्प्ले और प्रोसेसर तक की डिटेल

MacBook Air 15 inch Sale: आज से एप्पल के नए लैपटॉप MacBook Air 15 inch की सेल भारत में शुरू कर दी गई है। इसे कंपनी ने हाल ही में अपने WWDC इवेंट के दौरान लॉन्च किया था। जिसकी कीमत 1,34,900 रुपये तय किया गया है। इस लैपटॉप में यूजर्स को M2 चिप के साथ 24 GB तक रैम और 2 TB तक का स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है। कस्टमर्स इसे लेटेस्ट लैपटॉप को स्पेस ग्रे , सिल्वर, मिड नाईट और स्टारलाइट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। तो आईए आपको एप्पल के इस नए लैपटॉप की खूबियों से रूबरू करवाते हैं।
MacBook Air 15 inch की कीमत और ऑफर्स
MacBook Air M2 के बेस यानि कि, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को आप 1,34,900 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं। वहीं अगर कस्टमर लैपटॉप को HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करता है तो इसपर वह 8,000 रुपये तक के डिस्काउंट का भी लाभ ले सकता है। इसके अलावा टॉप वेरिएंट यानि कि, 24GB रैम और 2TB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को आप खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 2,54,900 रुपये तक की कीमत चुकानी पड़ेगी। आपको बता दें, कंपनी ने नए लैपटॉप के लॉन्च होने के बाद ही पुराने दो मॉडल्स की कीमतों में कटौती कर दी है। जिसके तहत अब आप 14 इंच के MacBook Air M2 को 1,14,900 रुपये के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा 13 इंच के MacBook Air M1 को मात्र 99,900 रुपये खर्च खर आप इसे घर ला सकते हैं।
MacBook Air 15 inch की खासियत
एप्पल ने 15 inch MacBook Air को फास्टेस्ट प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। जिसे M2 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इसे लेकर कंपीन ने दावा किया है कि, नया मैक Intel i7 Core-powered MacBook Air से 12 गुना फास्टर है। डिस्प्ले की बात करें तो ये नया मैकबुक अब तक का सबसे बड़ा मैकबुक एयर है। जिसमें हाई रेजोल्यूशन के साथ 15.3 इंच का लिक्विड रेटीना डिस्प्ले दिया गया है। जो 500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। इसमें यूजर्स को 24 GB तक की रैम और 2TB तक की स्टोरेज मिल रहा है। इस लेटेस्ट मैक को 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। एप्पल ने 15-inch MacBook Air को 1080p FaceTime HD camera के साथ लाया है। जिसका कैमरा फीचर डिवाइस में फेसटाइम कॉल्स और वीडियो कॉन्फ्ररेंसी को शानदार बनाएगा। एपल ने MacBook Air 15-inch को दुनिया के सबसे थिनेस्ट 15 इंच लैपटॉप के रूप में लॉन्च किया है। नया मैकबुक एयर 11.5mm मोटा है। वहीं इसके वजन की बात करें इसका वजन केवल 1.5 किलोग्राम तक है।

एप्पल का ये नया मैकबुक 18 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ आ रहा है। इतना ही नहीं इसमें आपको एक पावरफुल स्पीकर सिस्टम भी मिलेगा। मैकबुक Spatial Audio and Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा, मैक में एक नया six-speaker साउंड सिस्टम दिया गया है। इसके बाद अगर कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो आपको मैकबुक एयर में MagSafe चार्जिंग फीचर मिल रहा है। साथ ही इसमें दो थंडरबोल्ट पोर्ट्स और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications







