Home
Gadgets

Apple का नया AirTag!, ट्रैकिंग एक्सपीरियंस में होंगे बड़े बदलाव, जानें कब होगा लॉन्च?

Apple ने सितबंर महीने में अपनी iPhone 16 सीरीज को पेश किया था। इसके बाद कंपनी ने पिछले महीने ही iPad Mini 7 को पेश किया था। कुछ दिन पहले खबरें सामने आई थी कि एप्पल AI पावर्ड वॉल माउंट टैबलेट लेकर आ सकती है। अब एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि Apple जल्द ही अपने नए AirTag को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए एयरटैग में कई नए फीचर्स जोड़े जाने की संभावना है। इसमें नया डिजाइन और नया चिपसेट देखने को मिल सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी का पुराना AirTag अप्रैल 2021 में आया था, तब से आज तक हमें उसमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। लेकिन आने वाले एयरटैग में बदलाव होने की उम्मीद की जा सकती है।

Apple का नया AirTag, जाने कब होगा लॉन्च और क्या होंगे बदलाव?

कब लॉन्च होगा Apple का नया AirTag ?

मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी साल 2025 के मध्य में अपना नया AirTag पेश कर सकती है। इस नए एयर टैग का कोडनेम B589 है। कंपनी इस नए AirTag को बनाने की तैयारी कर रही, ताकि इसे जल्द से जल्द मार्केट में उतारा जा सके।

AirTag में क्या हो सकते हैं बदलाव ?

इसका डिजाइन पुराने AirTag की तरह ही हो सकता है। लेकिन इसकी रेंज ज्यादा होगी, जो कि नए और बेहतर चिप के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। बात करें पुराने AirTag की तो इसमें U1 चिप उपलब्ध है। लेकिन नया AirTag U2 चिप के साथ लॉन्च हो सकता है, जिससे ये डिवाइस स्पीड के साथ काम करेगा।

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के मुताबिक, इस एयरटैग को खास स्पीकर के साथ लाया जाएगा, जो कि आसानी से हटाया नहीं जा सकता है। पुराने AirTag को लेकर लोगों को शिकायत थी कि इसका गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। कंपनी ने इस मुद्दे पर पूरा जोर दिया है और नए डिवाइस को इस समस्या से दूर रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह डिवाइस ज्यादा फ्रेंडली डिवाइस होगा।

क्या होता है AirTag और कैसे करता है ये काम ?

AirTag एक ट्रैकिंग डिवाइस होता है, जिसकी मदद से आप खोई हुई चीजों को आसानी से ढूंढ सकते हैं। यह डिवाइस चाबियों, बैग, वॉलेट जैसी चीजों से जोड़कर आईफोन या अन्य एप्पल डिवाइसेस के माध्यम से ट्रैक किया जा सकता है।

इसका यूज करना बेहद आसान है। इसे आईफोन के पास लाने पर यह तुरंत कनेक्ट हो जाता है और Find My ऐप से जुड़ जाता है, जिसकी मदद से आप खोई हुई वस्तु की इस ऐप में जाकर उसकी लोकेशन को ट्रैक कर सकते हैं।

इसके अलावा, जब आपको पता चला कि आपको आइटम खो गया है, तो आप एयरटैग को लॉस्ट मोड में डाल सकते हैं। फिर जब नेटवर्क में किसी डिवाइस द्वारा इसका पता लगाया जाता है, तो आपको इसकी जानकारी मिलेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
According to the report, Apple is planning to launch its new AirTag soon. The company can introduce its new AirTag in mid-2025.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X