Home
Gadgets

Apple MacBook के साथ फ्री मिल रहा AirPod इयरबड्स, जल्दी करें, यहां जानें ऑफर

Apple ने अपने ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर 'बैक टू यूनिवर्सिटी' सेल की शुरू कर दी है। एप्पल अपने इस एनुएल सेल में यूनिवर्सिटी स्टूडेंट और टीचर्स के लिए खास ऑफर पेश करता है। इस सेल के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को MacBook के साथ AirPod फ्री दे रही है। इतना ही नहीं एप्पल कस्टमर्स को छह महीने के लिए Apple Music और Apple TV का भी सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी अपने एलिजबल कस्टमर्स को एप्पल केयर प्लस पर 20 प्रतिशत तक का भारी छूट दे रही है। आइए आपको इस सेल से लेकर इसमें मिलने वाले ऑफर तक की जानकारी विस्तार से बताते हैं।

Apple बैक टू यूनिवर्सिटी ऑफर

सबसे पहले बात करते हैं, MacBook Air (M1) की जिसकी कीमत 99,900 रुपये है। इसे आप इस सेल के तहत मात्र 89,900 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं, यानि कि आप टोटल इस मैकबुक पर 10,000 रुपये बचा सकते हैं। आपको बता दें, इस लैपटॉप के साथ बायर्स को 14,000 रुपये की कीमत वाले AirPods Gen 2 फ्री मिल रहा रहा है। साथ ही तीन महीने तक आप Apple Music और Apple TV+ का फ्री सब्सक्रिप्शन का भी लाभ उठा सकते हैं।

Apple MacBook के साथ फ्री मिल रहा AirPod इयरबड्स,  यहां जानें ऑफर

MacBook Air (M2) की रियल प्राइज 1,14,900 रुपये है। जो आपको इस सेल के तहत मात्र 1,04,900 रुपये की कीमत में मिल रहा है। इसके साथ भी कंपनी 14 हजार तक की कीमत का AirPods Gen 2 फ्री दे रही है। इस लैपटॉप के साथ भा ग्राहकों को तीन महीने के लिए Apple Music और Apple TV+ का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।

Book Air 15-inch (M2) लैपटॉप की कीमत 1,34,900 रुपये है। जिसे ऑफर के तहत 1,24,900 रुपये में खरीद सकते हैं। इस लैपटॉप के साथ भी यूजर्स को कंपनी AirPods Gen 2 और तीन महीने के लिए Apple Music और Apple TV+ का सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है।

MacBook Pro 13 Inch की कीमत 1,29,900 रुपये है। जिसे आप स्टूडेंट ऑफर के तहत मात्र 1,19,900 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इसके साथ भी AirPods Gen 2 और Apple Music और Apple TV+ का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है।

MacBook Pro 14 Inch की MRP प्राइज 1,99,900 रुपये है। जिसे बैक टू यूनिवर्सिटी ऑफर के साथ 1,84,900 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसAirPods Gen 2 के साथ भी तीन महीने के लिए Apple Music और Apple TV+ का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा।

MacBook Pro 16 Inch लैपटॉप की कीमत 2,29,900 रुपये है। जिसे ऑफर के तहत 20,000 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही फ्री में AirPods Gen 2 के साथ तीन महीने के लिए Apple Music और Apple TV+ सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple has brought a special offer in India for university students and staff. Under which the company is also giving customers free Apple Music and Apple TV + subscription for three months along with bumper discounts on MacBook iMac and Mac Mini.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X