Apple के स्वामित्व वाली Beats ने 3 ऑडियो डिवाइस की लॉन्चिंग के साथ भारत में किया प्रवेश
Apple के स्वामित्व वाली लोकप्रिय ऑडियो ब्रांड Beats ने 3 ऑडियो डिवाइस को भारत में लॉन्च करके प्रवेश किया है। कंपनी ने Beats Solo Buds वायरलेस इयरफोन, Beats Solo 4 ऑन-ईयर हेडफोन और Beats Pil ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किए हैं।
ये प्रीमियम ऑडियो ऑफरिंग अब भारत में Apple की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं, जिन्हें आप 4 सितंबर से खरीद सकेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस लॉन्चिंग से Beats का लक्ष्य भारतीय मार्केट में अपनी उपलब्धता कायम करना है, जिस पर पहले से ही Sony, Sennheiser और अन्य कंपनियों का दबदबा है।

Beats Solo Buds, beats Solo 4 और Beats Pill के फीचर्स
Beats Solo Buds
परफॉर्मेंस: Beats Solo Buds वायरलेस इयरफोन टेक्नोलॉजी में एक कदम आगे जाने की ओर इशारा करता है। कंपनी के अब तक के सबसे कॉम्पैक्ट केस में रखे गए इन ईयरबड्स में नोजल और लेजर कट की विशेषता वाला एक एर्गोनिक डिजाइन दिया गया है। ये बड्स न केवल अच्छी ऑडियो क्वालिटी प्रदान करते हैं, बल्कि लंबे समय तक सुनने के लिए आरामदायक अनुभव की भी पेशकश करते हैं।
Solo Buds के दिल में एक डबल लेयर वाला ट्रांसड्यूसर है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह क्लियर साउंड क्वालिटी के लिए माइक्रो डिस्टोर्शन को कम करता है। जो लोग कॉल के लिए ईयरबड्स का अधिक इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए Solo Buds कस्टम डिजाइन किए गए माइक्रोफोन से लैस है। ये क्रिस्टल क्लियर क्वालिटी देने के लिए नॉइज-लर्निंग एल्गोरिद्म द्वारा पावर्ड है।
बैटरी: बात करें इन बड्स की बैटरी लाइफ की तो कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर आपको इसमें 18 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलेगा। इसी के साथ इसमें फास्ट चार्जिंग के लिए भी कई सारी सुविधाएं जोड़ी गई है।
कीमत: Beats Solo Buds की कीमत 6,900 रुपये है और ये चार स्टाइलिश कलर मैट ब्लैक, स्टॉर्म ग्रे, आर्कटिक पर्पल और ट्रांसपेरेंट में उपलब्ध है।
beats Solo 4
परफॉर्मेंस: इसमें ऑन-ईयर हेडफोन स्टाइल, आराम और एडवांस टेक्नोलॉजी का एक बेहतरीन मिक्सर प्राप्त होता है। केवल 217 ग्राम के हल्के वजन के साथ beats Solo 4 में फ्लेक्स-ग्रिप हेडबैंड और लंबे समय तक आराम के लिए डिजाइन किए गए शानदार ऑन-ईयर कुशन दिए गए हैं। ऑडियो क्वालिटी 40 मिमी ट्रांसड्यूसर द्वारा पावर्ड है। beats Solo 4 बेहतर कॉल क्वालिटी प्रदान करने के लिए इंटिलिजेंट नॉइज-लर्निंग एल्गोरिद्म द्वारा बढ़ाए गए माइक्रोफोन से लैस है।
बैटरी: इसकी बैटरी लाइफ इसकी सबसे बड़ी खासियत मानी जाती है। कंपनी beats Solo 4 में 50 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देने का दावा करती है। क्विक चार्ज फंक्शन सिर्फ 10 मिनट के चार्ज से 5 घंटे तक प्लेबैक टाइम देता है।
कीमत: beats Solo 4 की कीमत 22,900 रुपये है और इस बड्स को आप 3 कलर ऑप्शन मैट ब्लैक, स्लेट ब्लू और क्लाउड पिंक में खरीद सकते हैं।
Beats Pill ब्लूटूथ स्पीकर
इन दोनों के साथ ही कंपनी ने Beats Pill ब्लूटूथ स्पीकर भी भारत में पेश किया है। आप इसे 16,900 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। इस स्पीकर की बैटरी लाइफ बेहद ही शानदार है। ये 24 घंटे का प्लेबैक टाइम और एक क्विक चार्ज फीचर का दावा करता है, जो कि 10 मिनट के चार्ज से 2 घंटे का म्यूजिक प्रदान करता है। इस स्पीकर को आप 3 कलर ऑप्शन मैट ब्लैक, स्टेटमेट रेड और शैंपेन गोल्ड में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








