भारत में Apple Pencil 3 की सेल शुरू, महज इतनी है कीमत, यहां जानें सबकुछ
Apple Pencil 3 Price: एप्पल पेंसिल 3 की भारत में शुरू कर दी गई है। इस कंपनी ने कुछ समय पहले ही लॉन्च किया था। एप्पल के इस पेंसिल में यूएसबी-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। अगर आप भी इस पेंसिल को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इसे एप्पल की ऑफिशिल वेबसाइट से खरीद सकते हैं। जहां इसे लिस्ट कर दिया गया है। आपको बता दें, कंपनी ने हाल ही में हुए स्केरी फास्ट इवेंट में अपने मैकबुक प्रो लाइनअप को लेटेस्ट M3 चिपसेट के साथ पेश किया है। इससे कुछ दिन पहले हीकंपनी ने अपनी तीसरी जेनरेशन की ऐप्पल पेंसिल का भी ऐलान किया था। उस वक्त कंपनी ने Apple Pencil 3 की बिक्री नवंबर के शुरुआत में किए जानें का खुलासा किया था। तो आइए आपको इसकी कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
एप्पल पेंसिल 3 की कीमत और उपलब्धता
Apple की ऑफिशियल वेबसाइट पर Apple Pencil 3 को 7,900 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया गया है। जिसे ग्राहक प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। आपको बता दें, कंपनी अपने इस पेसिंल की डिलीवरी 4 नवंबर से शुरू करने जा रहा है। इसके अलावा Apple Pencil 3 को एप्पल स्टोर पर 7 नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। डिस्काउंट की बात करें तो कंपनी ने अपने ग्राहकों को Apple Pencil 3 पर कोई डिस्काउंट फिलहाल नहीं दे रही है।

Apple Pencil 3 के फीचर्स
Apple Pencil 3 को मैट फिनिश के साथ डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने इस पेंसिल को बहुत ही खास डिजाइन के साथ तैयार किया है। इस पेंसिल में आपको फ्लैट किनारे मिलेंगे, जो मैग्नेटिक रूप से iPad के किनारे से जुड़ सकते हैं। आपको पहले ही इस बात की जानकारी दी जा चुकी है कि, यह नई एप्पल पेंसिल 3 यूएसबी-सी केबल सपोर्ट के साथ आ रही है।
Apple Pencil 3 को यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ लाया गया है। कंपनी ने अपने इस पेंसिल को एडवांस एक्सेसरी आईपैड चार्जिंग की समस्या को दूर करने के लिए लॉन्च किया है। एप्पल का दावा है कि, Apple Pencil 3 पिक्सेल-परफेक्ट, लो लेटेसी व फ्लेक्सीबलटी के साथ आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications








