Home
Gadgets

Apple Vision Pro की आज सेल शुरू, कीमत तकरीबन 3 लाख, जानें फीचर्स व स्पेसिफिकेशन

Apple Vision Pro Sale: एप्पल के Apple Vision Pro की सेल आज से शुरू हो गई है। Apple का यह पहला मिक्स्ड रियालिटी हेडसेट है, जिसे अमेरिकी बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

जैसा कि, आप जानते हैं, Apple अपने शानदार इनोवेशन और प्रोडक्ट के लिए दुनिया में जाना जाता है। जिसमें से एप्पल विजन प्रो का भी नाम शामिल है। बता दें, कि कंपनी के सीईओ Tim cook ने सेल से पहले ही इसे लेकर कई डिटेल्स शेयर कर चुके हैं।

Apple Vision Pro की आज सेल शुरू, कीमत तकरीबन 3 लाख, जानें फीचर्स

जैसा कि, हमने आपको बताया कि, Apple Vision Pro को बिक्री के लिए आज से उपल्ध कराया जा रहा है। यानि कि, 2 फरवरी को यूएस एप्पल स्टोर से इसे ग्राहक अपने घर ला सकेंगे। तो चलिए आगे इसकी कीमत व खासियत से आपको रूबरू करवाते हैं।

Apple Vision Pro कीमत- कंपनी ने अपने इस विजन प्रो 3,499 डॉलर की कीमत के साथ लॉन्च किया था। यानि कि, इसे लेने के लिए ग्राहक को लगभग 3 लाख रुपये के आसपास की कीमत चुकानी पड़ेगी।

Apple Vision Pro की आज सेल शुरू, कीमत तकरीबन 3 लाख, जानें फीचर्स

Apple Vision Pro के फीचर्स- Apple के इस रियलिटी हेडसेट विजन प्रो में आपको कस्टमाइज 3D इंटरफेस मिल रहा है। सबसे खास बात यह है कि, यूजर्स इस डिवाइस को अपनी आंखों, हाथ और आवाज के जरिए भी कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे कि, इसे एक्सेस करना काफी आसान होगा।

बता दें, Apple Vision Pro को इस्तेमाल करने के लिए इसे मैन्युअली मैनेज करने की जरूरत पड़ती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, इस डिवाइस का एआई कैमरा यूजर्स के शरीर की एक्टिविटी के हिसाब से काम करता है।

Apple Vision Pro की आज सेल शुरू, कीमत तकरीबन 3 लाख, जानें फीचर्स

यह डिवाइस 600 ऐप्स से है पैक्ड- कंपनी के सीईओ Tim cook की मानें तो इस डिवाइस पर 10 लाख से अधिक ऐप्स का एक्सेस मिलेगा। जिनमें से 600 को खास तौर पर हेडसेट के लिए डिजाइन किया गया है।

यूजर इसके साथ ही इस डिवाइस के साथ आसानी से किसी भी लोकेशन को गेम, टीवी और फिल्मों के लिए पर्सनल एंटरटेनमेंट सेंटर में भी बदल सकता है। इसके अलावा इस डिवाइस में कंपनी ने डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी के साथ स्थानिक ऑडियो भी शामिल किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The sale of Apple Vision Pro has started today. Apple's first mixed reality headset is available in the US.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X