Home
Gadgets

भारत में Apple Watch For Your Kids लॉन्च, पैरेंट्स को करेगा बच्चों की तरफ से टेंशन फ्री

Apple ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए Apple Watch For Your Kids फीचर को पेश कर दिया है। Apple Watch में आया यह खास फीचर Apple Watch SE, Apple Watch 4 और बाद के मॉडल के लिए काम करेगा।

कंपनी का यह फीचर पैरेंट्स को उनके बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखने में काम आएगा। Apple Watch For Your Kids फीचर से आपको क्या लाभ होंगे और ये कैसे काम करेगा, इस आर्टिकल से आपको सभी सवालों के जवाब आसानी से मिल सकेंगे।

भारत में Apple Watch For Your Kids लॉन्च, जानें कीमत

क्या है Apple Watch For Your Kids?

Apple Watch For Your Kids एक बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा खास फीचर है, जो कि अब भारत में भी उपलब्ध हो चुका है। बता दें कि यह फीचर Apple Watch के साथ ही काम करेगा और इससे कई तरह के लाभ होगें जैसे-

  • इस फीचर की मदद से पैरेंट्स अपने बच्चों के साथ टच में रह सकते हैं।
  • बच्चे घर से बाहर जा रहे हैं, तो वे कहां है, यानी आप बच्चों की लोकेशन से जुड़ी जानकारी पता कर सकते हैं।
  • Apple Watch For Your Kids की मदद से पैरेंट्स अपने बच्चों की हेल्थ और फिटनेस का भी खास ख्याल रख सकेंगे।

कॉल और मैसेज की सुविधा

Apple का कहना है कि अगर आपके बच्चों के पास उनका खुद का iPhone नहीं है, तो आप Apple Watch को बच्चों के लिए सेलुलर के साथ सेटअप कर सकते हैं। ऐसा करने से बच्चों को उनकी वॉच पर आसानी से कॉल की जा सकेगी और बच्चों से कनेक्ट रहते हुए उन्हें टेक्स्ट मैसेज भी किया जा सकेगा। कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से बच्चों को ट्रैक भी किया जा सकेगा। ऐसे में बच्चों को आजादी भी मिल सकेगी और आप उनकी ओर से टेंशन फ्री रह सकते हैं।

कैसे होगी Apple Watch मैनेज

अगर आपने अपने बच्चों को Apple Watch दिलाई है, तो आप इस वॉच को अपने iPhone के जरिए मैनेज कर सकते हैं। आप बच्चों के स्कूल टाइम के दौरान नोटिफिकेशन को फोन से ही बंद कर सकते हैं।

इसके अलावा आप अपने बच्चों की iPhone के जरिए लोकेशन भी ट्रैक कर सकते हैं। बच्चों के लिए वर्कआउट प्लान सेट कर सकते हैं और iPhone के जरिए एप्पल वॉच पर अपने बच्चों के लिए वॉच फेस भी सेटअप कर सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple Watch For Your Kids launched in India, will make parents tension free from children
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X