भारत में 6 नवम्बर से मिलेगी एपल वॉच!
टेक कंपनी एपल नवम्बर में दिवाली से पहले भारत में अपनी एपल स्मार्टवॉच पेश करने वाली है। कंपनी ने करीब 6 महीने पहले इसे लॉन्च किया था। कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए एलान किया है कि भारतीय यूजर इस स्मार्टवॉच को 6 नवम्बर से खरीद सकेंगे।

इसकी कीमत लगभग 30,000 रुपए से शुरू होगी। इस वॉच का गोल्ड वैरिएंट अमेरिका में 10 लाख रुपए का है। कंपनी ने अपनी इस स्मार्टवॉच में एक खास फीचर दिया है। यह फीचर है 3rd पार्टी कॉम्पलिकेशन। इस फीचर के चलते आपको सिर्फ वही नोटिफिकेशन मिलेंगे, जो आपके लिए जरूरी हैं। जैसे कि आप किसी टॉपिक पर सर्च कर रहे हैं तो उस टॉपिक से संबंधित जानकारी ही आएगी।
इसके टाइम ट्रैवल फीचर के चलते यूजर को लेटेस्ट न्यूज और एयरलाइन डिपार्चर की जानकारी मिल पाएगी। साथ ही इसमें ट्रांजिट डायरेक्शन मैप्स को एड किया गया है। यूजर्स को एप्पल वॉच में 10,000 से ज्यादा ऐप मिलेंगे। ऐप की मदद से इस पर वीडियो भी देखा जा सकेगा।
यह वॉच दो साइज़ में उपलब्ध होगी 38मिमी और 42मिमी। यह तीन नाम से बिक्री के लिए मिलेंगी एपल वॉच एडिशन, एपल वॉच और एपल वॉच सपोर्ट। सभी में प्रेशर सेंसिटिव डिस्प्ले और डिजिटल क्राउन है जिससे आप इसके मेन फंक्शन कंट्रोल कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








