9 हजार में मिल रही 29,990 रुपये कीमत वाली Apple Watch, इस वेबसाइट से जल्दी करें बुकिंग

Apple ब्रांड आज के समय में यूथ की पहली पसंद बन चुका है। एप्पल का आईफोन, वॉच और अन्य सभी गैजेट युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इस लिस्ट में एप्पल का स्मार्टवॉच भी लोगों में काफी पॉपुलर है। जिसमें कंपनी अपने यूजर्स को काफी शानदार हेल्थ और स्पोर्ट फीचर्स दे रही है। जिसे हर कोई खरीदना चाहता है, लेकिन इस कीमत के कारण इसे नहीं खरीद पाता है। अगर आप भी बजट के कारण इसे नहीं खरीद पा रहे हैं, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। कंपनी अपने Apple Watch SE GPS (2nd Gen) जिसकी कीमत 29,990 रुपये हैं, इसे मात्र 9,000 हजार में कस्टमर्स को खरीदने का मौका दे रही है। तो आइए आपको इस स्मार्टवॉच को कैसे और कहां से कम कीमत के साथ लिया जा सकता है, इसकी पूरी डिटेल बताते हैं।
Apple Watch SE GPS (2nd Gen) के स्पेसिफिकेशन्स
Apple के इस वॉच में आपको हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकिंग , ऑप्टिकल रेट सेंसर, क्रैश डिडेक्शन और इमरजेंसी SOS जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें GPS ट्रैकिंग का भी ऑप्शन दिया गया है। यह स्मार्टवॉच रेटिना OLED डिस्प्ले के साथ आ रही है। नई Apple Watch SE (2nd Generation) में ECG और ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग फीचर मौजूद है। Apple Watch SE GPS वॉच सेल्युलर कनेक्टिविटी के साथ आएगी। यह वॉच 50 मीटर तक वाटर रेसिस्टेंट है। एप्पल का यह वॉच अलग साइज और कलर ऑप्शन के साथ आ रहा है। बैटरी की बात करें तो इस वॉच को लेकर दावा किया गया है कि, एक बार के फुल चार्ज के बाद इसे 18 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

कीमत और ऑफर
फ्लिपकार्ट की तरफ से ग्राहकों को Apple Watch SE को काफी किफायती दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है। Apple Watch SE GPS की MRP प्राइज 29,990 रुपये है, लेकिन कस्टमर्स को एक्सचेंज ऑफर के तहत 20 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। जिसके बाद इस वॉच की कीमत 9,900 रुपये हो जाती है। साथ ही कस्टमर्स इस वॉच को BOB कार्ड पर 10 फीसदी छूट का भी लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा HDFC कार्ड धारकों को 1250 रुपये की अन्य छूट दी जा रही है। कंपनी इसके अलावा भी कई तरह की छूट इश वॉच पर दे रही है। जिसके बाद यह वॉच आपको काफी कम कीमत के साथ मिल सकता है। इस स्मार्टवॉच पर यूजर्स को 1 साल की वॉरंटी भी दी जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications








