Apple Watch SE 2 पर जबरदस्त ऑफर, 21 हजार रुपये तक की बचत के साथ खरीदने का मौका
Apple Watch SE 2 Discount: अगर आप भी एप्पल का स्मार्टवॉच (Apple Watch) लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इस वक्त आप Apple Watch SE 2 को भारी भरकम छूट के साथ रीद सकते हैं।
आपकों बता दें, हजारों की छूट के साथ कस्टमर एप्पल के इस प्रीमियम स्मार्टवॉच को 6,000 रुपये से भी कम कीमत यानी कि, महज 5,999 रुपये में खरीद सकता है। तो आइए आपको इस वच पर मिलने वाली छूट के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

दरअसल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर एप्पल के इस स्मार्टवॉच पर बेहतरीन डील ऑफर की जा रही है। कंपनी ने अपने इस वॉच को 29,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। जिसे फिलहाल महज 5,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
छप्पड़फाड़ डिस्काउंट के साथ खरीदें वॉच- इस समय एप्पल के इस वॉच को फ्लिपकार्ट पर तकरीबन 21,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही अगर ग्राहक OneCard क्रेडिट कार्ड से इसकी खरीदारी करता है तो वह इस पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट का भी लाभ ले सकेगा।

जिसके बाद एप्पल के इस स्मार्टवॉच की प्रभावी कीमत 25,999 रुपये हो जाएगा। इसके साथ ही इस पर 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। जिसके तहत ग्राहक अपना पुराना स्मार्टवॉच बदलकर इस पर 20,000 रुपये तक का लाभ ले सकता है। ऐसे कुल मिलाकर यूजर्स इस वॉच को 21,000 रुपये कर की बचत के साथ खरीद सकेगा।
Apple Watch SE 2 के फीचर्स- एप्पल का यह प्रीमियम स्मार्टवॉच Watch SE 2 40mm के डायल के साथ आती है। इस वॉच का GPS मॉडल एक स्लीक सिलवर एल्युमीनियम केस और व्हाइट बैंड के साथ आएगा।

इस स्मार्टवॉच में एडवांस S8 SIP डुअल कोर प्रोसेसर मिल रहा है। इसके साथ ही यह स्मार्टवॉच क्रैश डिटेक्शन फीचर और इंटरनेशनल रोमिंग को भी सपोर्ट करने में सक्षम है।
यूजर की हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए इस स्मार्टवॉच में कंपनी कई हेल्थ फीचर्स भी शमिल किए हैं। ओएस की बात करें तो यह Apple WatchOS 9 के साथ आता है। जिसमें एक नया कम्पास ऐप्प दिया गया है। यह स्मार्टवॉच मिडनाइट, स्टारलाइट और सिल्वर फिनिशिंग के साथ आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications








