Home
Gadgets

Apple watch series 10 हुई लॉन्च, जानें कीमत से लेकर सभी आवश्यक डिटेल्स

इंतजार खत्म हुआ...! बता दें कि Apple ने अपनी शानदार स्मार्टवॉच Apple watch series 10 को लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी ने कई बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया है। जैसा कि आज Apple अपने Glowtime Event का आयोजन कर रहा है, जिसमें कंपनी iPhone 16 Series को भी पेश कर रही है।

Apple ने सबसे बड़ी डिस्प्ले वाली पतली स्मार्टवॉच Watch Series 10 को मार्केट में एंट्री दी है। ये स्मार्टवॉच नए पॉलिश्ड टाइटेनियम फिनिश में आती है। कंपनी का कहना है कि यह वॉच ना केवल पतली है, बल्कि हल्की भी है। चलिए इस स्मार्टवॉच के बारे में सभी आवश्यक डिटेल्स विस्तार से जान लेते हैं।

गहरे समुद्र से गहरी नींद तक: Apple watch series 10 के नए बोल्ड फीचर्स

Apple watch series 10 की कीमत

Apple watch series 10 को कंपनी ने $399 यानी भारतीय रुपये के अनुसार लगभग 33,497 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। वहीं इस स्मार्टवॉच की पहली बिक्री 20 सितंबर से शुरू होगी।

Apple watch series 10 की खासियत

कंपनी का कहना है कि इसकी स्क्रीन पिछली जनरेशन की तुलना में 30% तक बड़ी है, जो कि 'Durable Onyx Glass से कवर्ड है। वहीं इसकी बॉडी सीरीज 9 की तुलना में 10% पतली है, जिसका माप 9.6 मिमी है।

कंपनी का कहना है कि यह वॉच यूजर्स को स्लीप एपनिया के बारे में सचेत करने में सक्षम होगी, जो कि एक ऐसी बीमारी है, जिसकी वजह से लोग सोते समय सांस लेना बंद कर सकते हैं। Apple का कहना है कि यह बीमारी दुनियाभर में 1 बिलियन से ज्यादा लोगों को प्रभावित कर सकती है।

बात करें इस वॉच की बैटरी लाइफ की तो Apple की यह वॉच सबसे फास्ट चार्ज होने वाली स्मार्टवॉच है। 30 मिनट के चार्ज में 80% से ज्यादा की बैटरी लाइफ देगी। कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज पर 18 घंटे की बैटरी लाइफ प्रोवाइड करेगी।

इस स्मार्टवॉच में स्पीकर को भी अपडेट किया गया है और पहली बार यूजर्स AirPods के बिना सीधे पहनने योग्य डिवाइस पर म्यूजिक और पॉडकास्ट चला पाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple has launched its amazing smartwatch Apple Watch Series 10. The company says that its screen is 30% bigger than the previous generation, which is covered with 'Durable Onyx Glass'.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X