ऐपल वॉच सीरीज 7 की सेल भारत में होगी इस दिन से शुरू, जानें कीमत और फीचर्स
ऐपल वॉच सीरीज 7 को हाल ही में अपने एन्युअल फॉल इवेंट में iPhone 13 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया था।इवेंट में, ऐपल ने घोषणा की थी कि iPhone 13 सीरीज 24 सितंबर से भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। उसी इवेंट में, Apple ने कहा था कि उसकी ऐपल वॉच सीरीज 7 भारत में बाद में उपलब्ध होगी। अब, टेक दिग्गज ने घोषणा की है कि उसकी Apple Watch Series 7 भारत में प्री-ऑर्डर के लिए तैयार है।

कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि भारत में Apple Watch Series 7 की सेल 15 अक्टूबर से शुरू होगी। भारत के अलावा, Apple Watch Series 7 ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, मैक्सिको, रूस दक्षिण कोरिया, यूएई, यूके और यूएस में भी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
ऐपल वॉच सीरीज 7 की कीमत और उपलब्धता
ऐपल वॉच सीरीज 7 की कीमत 41,900 रुपये है। Apple ने यह भी घोषणा की कि Apple Watch SE की कीमत भारत में 29,900 रुपये से शुरू होगी, और Apple वॉच सीरीज 3 की कीमत भारत में 20,900 रुपये से शुरू होने वाली है।
जहां तक कलर वेरिएंट का बात करें, तो ऐपल वॉच सीरीज 7 भारत में पांच एल्युमीनियम केस फ़िनिश में उपलब्ध होगी, जिसमें ग्रीन, मिडनाइट, न्यू ब्लू, स्टारलाइट और (प्रोडक्ट) RED शामिल हैं। दूसरी ओर, स्टेनलेस स्टील मॉडल गोल्ड, ग्रेफाइट और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। इसी तरह, ऐपल वॉच एडिशन स्पेस ब्लैक टाइटेनियम और टाइटेनियम वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
ऐपल वॉच सीरीज 7 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो ऐपल वॉच सीरीज 7 41 mm और 45 mm साइज के वेरिएंट और 1.7 mm थिन नैरो बेज़ेल्स में आता है। यह क्रैक-रेसिस्टेंट फ्रंट क्रिस्टल और IP6X डस्ट और वाटर-रेसिस्टेंट कोटिंग और WR50 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।
Apple वॉच सीरीज 7 में नए QWERTY कीबोर्ड के साथ दो यूनिक वॉच फ़ेस - कंटूर और मॉड्यूलर डुओ के साथ एक बड़ा डिस्प्ले भी है - जो विशेष रूप से वॉच सीरीज 7 के लिए डिज़ाइन किया गया है। जहाँ तक बैटरी का सवाल है, Apple का कहना है कि नई Apple Watch Series 7 में 18 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह पुराने मॉडल के मुकाबले 33 फीसदी तेजी से चार्ज होती है।
ऐपल वॉच सीरीज 7 watchOS 8 द्वारा संचालित है और इसमें एक इलेक्ट्रिकल हार्ट सेंसर, ईसीजी ऐप, ब्लड ऑक्सीजन सेंसर और ऐप दिया गया है। इसमें ऐपल वॉलेट के साथ एक नया माइंडफुलनेस ऐप, एक नया होम ऐप और मैसेज और फोटो ऐप में एन्हांसमेंट भी शामिल किया गया हैं।


Click it and Unblock the Notifications







