Festival Sale में Apple Watch Series 9 की कीमत धड़ाम, इतने कम दाम में खरीदने का मौका
Apple Watch Series 9 Discount: भारत में त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में कई ई-कॉमर्स साइट्स पर भारी भरकम डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। जिसमें Flipkart ने भी सेल का ऐलान किया है।
Flipkart की Big Billion Days 2024 सेल Flipkart Plus और VIP मेंबर्स के लिए आज से शुरू हो गई है, वहीं यह सेल सभी यूजर्स के लिए कल यानी (27 सितंबर) से लाइव होगी।

Flipkart Big Billion Days 2024 सेल में Apple Watch Series 9 को अब तक के सबसे कम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। अगर आप भी एप्पल का स्मार्टवॉच लेने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
आपको बता दें, Apple Watch Series 9 को सितंबर 2023 में लॉन्च किया गया था, जिसे अब Flipkart Big Billion Days 2024 सेल के दौरान सबसे कम कीमत के साथ आपको घर लाने का शानदार मौका मिल रहा है।

Watch Series 9 के 41mm वेरिएंट जिसे 41,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। सेल में इसे मात्र 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया गया है। जबकि, Watch Series 9 का 45mm मॉडल 32,999 रुपये में बिक रहा है।
इसके साथ ही ई-कॉमर्स साइट पर अन्य बैंक ऑफर्स के साथ इस स्मार्टवॉच की प्रभावी कीमत को और भी कम किया जा सकता है। HDFC बैंक और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड धारक ग्राहकों को 2,000 रुपये तक की अन्य छूट का लाभ मिल रहा हैं, जिससे 41 मिमी वेरिएंट की प्रभावी कीमत 27,999 रुपये और 45 मिमी वेरिएंट की प्रभावी कीमत 30,999 रुपये हो जाएगी।
Apple Watch Series 9 के स्पेसिफिकेशन - Apple Watch Series 9 में ऐपल S9 SiP चिपसेट शामिल किया गया है। कंपनी ने इस वॉच में डबल टैप फीचर दिया है।
जिसकी मदद से यूजर्स किसी भी कॉल का जवाब दे सकते हैं या उसे डिस्कनेक्ट भी कर सकता है। इस वॉच को आप 41mm और 45mm डिस्प्ले साइज में खरीद सकेंगे।
अपने इस डिवाइस को एप्पल ने Watch OS 10 के साथ लॉन्च किया था। कंपनी की मानें तो इसे सिंगल चार्ज में ये वॉच 36 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करती है। इसके अलावा टाइमर रोकना, अलार्म, म्यूजिक कंट्रोल, कैमरा ऐक्सेस और कई दूसरे फीचर्स को यूजर्स अपने अंगूठे और इंडेक्स फिंगर को छूकर कंट्रोल कर पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








