HIV को ध्यान में रखते हुए Apple Watch Series 9 भारत में लॉन्च, इस कीमत पर खरीदें
Apple Watch : Apple ने अपनी Apple Watch Series 9 के लिए RED एडिशन को लॉन्च किया है । यह Apple के RED लाइनअप का लेटेस्ट वर्जन है, जिसे कंपनी ने HIV, AIDS के खिलाफ लड़ने के लिए 2006 में शुरू किया था, ताकि एचआईवी के मरिजो को मदद मिल सके।

कंपनी अपनी वेबसाइट पर पैलेट, सोलर एनालॉग, मेट्रोपॉलिटन, वर्ल्ड टाइम, न्यूमेरल्स मोनो, ग्रेडिएंट, स्ट्राइप्स और टाइपोग्राफ जैसे रेड वॉच स्ट्रैप और वॉच फेस को भी हाइलाइट करती है। अगर आप एक नया डिवाइस खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां नई स्मार्टवॉच के बारे में डिटेल दिया गया है। तो चलिए जानते हैं।
Apple Watch Series 9 Red की कीमत
Apple वॉच सीरीज 9 के RED वर्जन की कीमत 41,900 रुपये है, जो रेगुलर मॉडल के समान है। यह RED स्पोर्ट बैंड के साथ रेड एल्यूमीनियम केस के साथ 41mm और 45mm साइज में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड धारकों को एप्पल की वेबसाइट के जरिए से प्रोडक्ट को खरीदने पर 2,500 रुपये की तत्काल छूट मिल सकती है। इस प्रोडक्ट पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी शामिल करया गया है।
Apple Watch Series 9 के स्पेसिफिकेशन
वॉच सीरीज 9 में 2,000 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ ऑलवेज-ऑन रेटिना OLED LTPO स्क्रीन मिलती है। प्रोडक्ट रेड दो डायल साइज, 41mm और 45mm और एल्यूमीनियम कवर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। डिस्प्ले की बात करें तो सीरीज 9 नए S9 SiP चिप के साथ आता है। यह लेटेस्ट स्मार्ट watchOS 10 वर्जन पर चलता है। ब्लूटूथ 5.3 स्मार्टवॉच एक ब्लड ऑक्सीजन ऐप, ईसीजी ऐप, हाई और रेगुलर हार्ट स्पीड मैसेज के साथ, रेगुलर रेथियम नोटिफिकेशन, कम कार्डियो मैसेज, टेम्परेचर सेंसिंग और ज्यादातर हेल्थ को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
इसमें इमरजेंसी SOS, इंटरनेशनल इमरजेंसी कॉलिंग सपोर्ट, फॉल एंड क्रैश डिटेक्शन और 50 मीटर स्विमप्रूफ प्रोटेक्शन भी मिलता है। इस वॉच को 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ पेश किया गया है।
वॉच सीरीज 9 के अलावा, Apple मौजूदा समय में iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 13, और iPhone SE और एक्सेसरीज भी प्रोवाइट कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








