Home
Gadgets

सबसे फास्ट प्रोसेसर , गेस्चर कंट्रोल सपोर्ट के साथ Apple Watch Series 9 लॉन्‍च, जानें भारत में कीमत

Apple Watch Series 9 Price: एप्पल ने सभी के इंतजार को खत्म को खत्म करते हुए Apple Watch Series 9 को लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत कंपनी ने तीन स्मार्ट वॉच एप्पल वॉच सीरीज 9, एप्पल वॉच अल्ट्रा 2 और एप्पल वॉच एसई को एक साथ पेश किया है। कंपनी ने अपने इस नए एप्पल वॉच को सबसे फास्ट प्रोसेसर और कई दमदार फीचर्स से लैस किया है। जिससे एप्पल की यह स्मार्टवॉच काफी पॉवरफुल है। इसकी खासियतों की बात की जाए तो इस से यूजर चुटकी बजाते ही कॉल को रिसीव कर सकेगा। इसके साथ ही इसमें कई अन्य ऐसे फीचर्स शामिल हैं, जिसे जानने के बाद आप भी इस वॉच को खरीदने से खुद को नहीं रोक पाएंगे। तो आइए आपको इस वॉच की खासियत से लेकर इसकी कीमत तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Apple Watch series 9 की कीमत

Apple Watch series 9 को भारत समेत 40 से अधिक देशों के ग्राहक इसे ऑर्डर कर सकते हैं। एप्पल वॉच सीरीज 9 की भारत में शुरुआती कीमत कंपनी ने 41,900 रुपये तय किया है। वहीं एप्पल वॉच एसई की शुरुआती कीमत 29,900 रुपये तय हुआ है।

Apple Watch series 9 के फीचर्स

एप्पल वॉच सीरीज 9 को गेस्चर कंट्रोल के साथ कंपनी ने इनहाउस S9 चिपसेट से पैक्ड किया है। इस लेटेस्ट वॉच को लेकर कंपनी ने दावा है कि, यह अब तक का सबसे फास्ट कस्टम प्रोसेसर है। इस नए वॉच में एक नया न्यूरल इंजन शामिल है, यह वॉच सिरी कमांड को ऑफलाइन भी प्रोसेस करता है।

 सबसे फास्ट प्रोसेसर के साथ Apple Watch Series 9 लॉन्‍च, जानें कीमत

Apple Watch 9 के फीचर्स बात की जाए तो इस वॉच को कंपनी ने 100% रिसाइकल Watch स्ट्रैप बनाई है। लेटेस्ट स्मार्टवॉच पुरानी स्मार्टवॉच से कई गुना ज्यादा फास्ट प्रोसेसर से लैस है। इसे कंपनी ने S9 चिप से लैस किया है। Apple Watch 9 सिंगल चार्ज में 18 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Apple Watch series 9 की खासियत

Apple Watch 9 सीरीज Edge to edge रेटिना डिस्प्ले के साथ 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगा। जिसे यूजर 1निट्स तक कम कर सकता है। इसके अलावा आप Apple Watch 9 की मदद से फोटो भी खीमच सकेंगे। इसके साथ ही साथ यूजर इसकी मदद से Siri से अपने हेल्थ का डेटा भी मांग सकता है। इस वॉच की सबसे खास बात यह है कि, इसकी मदद से आप अपने खोये हुए iPhone को भी ढूंढ सकेंगे। इस नए वॉच में ग्राहकों को 30% बेहतर GPU और 18 घंटे की बैटरी लाइफ मिल रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple Watch Series 9 launched with the fastest processor and gesture control support. Under this series, the company has simultaneously introduced three smart watches Apple Watch Series 9, Apple Watch Ultra 2 and Apple Watch SE. The starting price of Apple Watch Series 9 in India is Rs 41,900.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X