यूनिक फीचर्स के साथ Apple Watch Ultra 2 लॉन्च, डायरेक्शन पता करना होगा आसान
Apple ने अपनी Apple Watch Series 10 के साथ ही अपनी प्रीमियम वॉच Ultra 2 को भी लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टवॉच में कंपनी ने कई यूनिक फीचर्स की पेशकश की है। इस वॉच में यूजर्स को ऑटोमैटिक स्ट्रोक डिटेक्शन फीचर मिल रहा है।
इस वॉच को कंपनी ने काफी स्टाइलिश लुक के साथ एंट्री दी है। बता दें कि इस वॉच की प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। चलिए इस प्रीमियम वॉच की सभी आवश्यक डिटेल्स के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Apple Watch Ultra 2 की कीमत
इस वॉच को कंपनी ने 799 डॉलर पर लॉन्च किया है। इस प्रीमियम स्मार्टवॉच की प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। वहीं Apple Watch Ultra 2 की ब्रिकी US में 20 सितंबर से शुरू होने वाली है।
Apple Watch Ultra 2 के स्पेसिफिकेशंस
इस वॉच में रग्ड टाइटेनियम केस दिया गया है। आपको इसमें स्क्रैच रेसिस्टेंट फ्रंट क्रिस्टल दिया गया है। Apple Watch Ultra 2 में Dual Frequency GPS के साथ एडवांस Positioing Software भी मिल रहा है, जो किसी भी स्मार्टवॉच में फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
आपको इस वॉच में ऑटोमैटिक स्ट्रोक डिटेक्शन, लैप काउंट्स, न्यू ट्रेनिंग लोड इनसाइट्स सिस्टम की सुविधा भी मिल रही है। इसमें एक एक्शन बटन भी दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स अपनी रिपोर्ट तुरंत प्राप्त कर सकते हैं।
इन सब के अलावा, Apple Watch Ultra 2 में ऑफलाइन मैप की भी सुविधा देखने को मिलेगी। इसमें यूजर्स को टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन फीचर भी मिल रहा है। इस लेटेस्ट वॉच में एक एडवांस कंपास दिया गया है, जो कि डायरेक्शन को पता करने में आपकी मदद करेगा। स्विमर्स के लिए भी इस वॉच में खास फीचर डेप्थ सेंसर एड किया गया है।
कंपनी ने अपनी इस वॉच में सेटिन ब्लैक फिनिश दिया है, जिसे कार्बन PVD कोटिंग से साथ लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टवॉच को मजबूती प्रदान करता है। इसे 95% रिसाइक्लड ग्रेड 5 टाइटेनियम से तैयार किया गया है, जो ज्यादातर एरोस्पेस इंडस्ट्री से निकलता है।


Click it and Unblock the Notifications








