Home
Gadgets

iPhone 17 लॉन्च के साथ Apple Watch Ultra 3 पर भी सबकी नजर; हेल्थ और कनेक्टिविटी में बड़ा अपग्रेड

Apple Watch Ultra 3 Launch: Apple आज रात 10:30 बजे (IST) अपने "Awe Dropping" इवेंट की शुरुआत करने वाला है। iPhone 17 सीरीज, नए AirPods और Apple Watch Series 11 के साथ, टेक कम्युनिटी की निगाहें खास तौर पर Apple Watch Ultra 3 पर टिकी हुई हैं।

iPhone 17 लाइनअप की खूब चर्चाएं हो चुकी हैं, लेकिन इस बार Apple Watch Ultra 3 ऐसे फीचर्स के साथ आ सकती है, जो वियरेबल टेक्नोलॉजी की दिशा बदल सकते हैं। बता दें कि इस डिवाइस को लेकर पहले ही बहुत से अपडेट सामने आ गए है। आइए जानते हैं कि Apple Watch Ultra 3 में क्या कुछ खास मिल सकता है।

iPhone 17 लॉन्च के साथ Apple Watch Ultra 3 पर भी सबकी नजर

Ultra 3 का डिजाइन और डिस्प्ले अपग्रेड

Bloomberg के मार्क गार्मन और MacRumors की रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple Watch Ultra 3 का डिस्प्ले अब और बड़ा और बेहतर होगा। iOS 26 बीटा में दिखी इमेज के अनुसार इसका रिजॉल्यूशन 422 x 514 पिक्सल होगा, जबकि Ultra 2 में यह 410 x 502 पिक्सल था।

Ultra 3 में पिछले साल की Series 10 का LPTO3 OLED Always-On Retina Display इस्तेमाल किया जाएगा। यह स्क्रीन न सिर्फ ज्यादा पावर-इफिशियंट है, बल्कि इसमें wide-angle OLED तकनीक भी होगी, जिससे स्क्रीन को तिरछे देखने पर भी 40% ज्यादा ब्राइटनेस मिलेगी।

ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग का कमाल

अब तक Apple Watch सीरीज़ हार्ट रेट, ECG और ब्लड ऑक्सीजन जैसी हेल्थ ट्रैकिंग के लिए जानी जाती थी। लेकिन Ultra 3 में ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग सेंसर दिए जाने की चर्चा है। अगर यह फीचर सच साबित होता है, तो यह घड़ी उन लाखों यूजर्स के लिए वरदान साबित होगी, जिन्हें हेल्थ मैनेजमेंट के लिए अलग-अलग डिवाइस की ज़रूरत पड़ती है।

सैटेलाइट और 5G कनेक्टिविटी

Ultra 3 का सबसे बड़ा अपग्रेड सैटेलाइट कनेक्टिविटी और 5G सपोर्ट माना जा रहा है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आप किसी ऐसी जगह हैं जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं है, जैसे पहाड़, रेगिस्तान या समुद्र - तब भी आप इमरजेंसी मैसेज भेज पाएंगे और कॉल कनेक्ट कर सकेंगे। यह फीचर Apple Watch को सिर्फ फिटनेस डिवाइस से ज्यादा, एक सेफ्टी गैजेट बना देगा।

Ultra 3 का परफॉर्मेंस: नया S11 चिप

Apple ने इस बार Ultra 3 में अपना नया S11 चिप लगाने की योजना बनाई है। यह चिप बेहतर बैटरी लाइफ, तेज प्रोसेसिंग और स्मूद ऐप परफॉर्मेंस देने में मदद करेगी। Series 10 के मुकाबले इसमें पावर मैनेजमेंट और AI-सपोर्टेड फीचर्स का भी खासा सुधार देखने को मिल सकता है।

iPhone 17 इवेंट में Ultra 3 की अहमियत

आमतौर पर iPhone लॉन्च इवेंट्स में सारी स्पॉटलाइट iPhones पर होती है। लेकिन इस बार, Ultra 3 चर्चा का बड़ा हिस्सा ले सकती है क्योंकि Apple वियरेबल्स के जरिए खुद को सिर्फ टेक कंपनी नहीं, बल्कि हेल्थ और सेफ्टी टेक इनोवेटर के तौर पर पेश कर रहा है।

जहां iPhone 17 सीरीज कैमरा और स्लिम डिज़ाइन को लेकर सुर्खियाँ बटोर रही है, वहीं Ultra 3 यह मैसेज दे सकती है कि Apple अपनी वॉच सीरीज़ को भी भविष्य की हेल्थ टेक्नोलॉजी के लिए तैयार कर रहा है।

भारतीय यूजर्स के लिए क्या मायने?

भारत में स्मार्टवॉच का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन ज़्यादातर डिवाइस अभी भी हेल्थ फीचर्स और कनेक्टिविटी के मामले में बेसिक हैं। अगर Apple Watch Ultra 3 सच में ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग और सैटेलाइट सपोर्ट के साथ आती है, तो यह भारत के फिटनेस उत्साहियों, ट्रेकर्स और हेल्थ-फोकस्ड यूज़र्स के लिए बेस्ट प्रीमियम ऑप्शन साबित हो सकती है।

हालांकि कीमत प्रीमियम होगी, लेकिन Ultra 3 एक ऐसा गैजेट साबित हो सकता है, जो स्मार्टवॉच की डेफिनिशन ही बदल दे। आज रात होने वाले Apple Event 2025 में Apple Watch Ultra 3 सिर्फ एक अपग्रेडेड स्मार्टवॉच नहीं, बल्कि भविष्य की हेल्थ और कनेक्टिविटी का रोडमैप साबित हो सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple Watch Ultra 3 Leaks: Bigger Display, Blood Pressure Sensor, Satellite Support Ahead of iPhone 17 Launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X