Home
Gadgets

Apple Watch Ultra पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, अब तक के सबसे सस्ते कीमत में खरीदें

अगर आप भी Apple Watch Ultra को खरीदना चाह रहे हैं, लेकिन भारी कीमत के कारण इसे नहीं खरीद पा रहे हैं तो, ये खबर आपके काम की हो सकती है। आपको बता दें कि, Apple Watch Ultra की कीमत में भारी गिरावट आई है। जिसके बाद कस्टमर्स इसे किफायती दाम के साथ ले सकते हैं। तो आईए आपको इस वॉच की नई कीमत और इसके फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

आपको दें, एप्पल के इस स्मार्टवॉच की कीमत में भारी कमी आने के बाद यूजर्स में इसे खरीदने की होड़ मच गई है। काफी समय से जो कस्टमर्स इसे कीमत के कारण नहीं खरीद पा रहे थे, वे इसपर मिल रहे डिस्काउंट के बाद इसे बुक कर रहे हैं। अगर आप भी किफायती दाम के साथ प्रीमियम वॉच खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये स्मार्टवॉच बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

Apple Watch Ultra पर  मिल रहा भारी डिस्काउंट, इतने कम कीमत में खरीदें

इस स्मार्टवॉच पर मिल रहे डिस्काउंट की बात करें तो कस्टमर्स को इसपर कंपनी इतना डिस्काउंट दे रही है कि, वह हजारों रुपये की बचत के साथ इसे खरीद सकते हैं। आप भी अमेजन पर इस भारी छूट का लाभ ले सकते हैं। बिना डिस्काउंट के इस स्मार्टवॉच की कीमत लगभघ 89,900 रुपये है। जिसे खरीदने से पहले हर कोई कई बार सोचता है, लेकिन इस वक्त आप एप्पल के इस स्मार्टवॉच को तकरीबन 13 फीसदी डिस्काउंट के साथ ले सकते हैं। जिसके बाद यह वॉच आपको मात्र 77,999 रुपये में पड़ रहा है।

Apple Watch Ultra की स्पेसिफिकेशन

Apple Watch Ultra में यूजर्स को 49mm में रेटिना डिस्प्ले मिल रही है, जिसकी पिक ब्राइटनेस 2,000 निट्स है। इसकी डिस्प्ले पर सफायर ग्लास दिया गया है। Apple Watch Ultra की बॉडी टाइटेनियम की है। एप्पल के इस वॉच में तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं और एंबियंट साउंड को कम करने के लिए बीमफॉर्मिंग एल्गोरिद्म का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ L1 और L5 GPS के लिए डुअल फ्रीक्वेंसी का सपोर्ट है, जिसे लेकर कंपनी का कहना है कि, Apple Watch Ultra के जीपीएस की सटीकता बेस्ट होगी। इस वॉच के बटन और क्राउन ग्लव्स के साथ भी काम करेंगे। इसके अलावा ये पानी के अंदर उसकी गहराई की भी जानकारी देगी। डाइविंग एक्सेसीरीज के तौर पर Apple Watch Ultra को EN 13319 का सर्टिफिकेशन भी मिला है।

 
Best Mobiles in India

English summary
You can buy Apple Watch Ultra from Amazon at the lowest price ever with huge discounts. Under the discount, you can buy this phone with a discount of 13 percent.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X