Apple वॉच में अब होगा फ्लैशलाइट फीचर, जाने कैसे करेगा काम
Apple Watch :स्मार्टफोन के बीच फ्लैशलाइट एक सामान्य बात है, लेकिन स्मार्टवॉच के लिए यह सामान्य बात नहीं। यहां तक कि Apple watch यूजर्स को भी जरूरत पड़ने पर वर्कअराउंड टॉर्च के रूप में एप्पल वॉच डिस्प्ले का यूज करने पर निर्भर रहना पड़ता है। हालाँकि, भविष्य में चीजें बदल सकती हैं क्योंकि Apple को बाहरी टॉर्च के लिए पेटेंट प्रोवाइट कर रहा है, Apple Insider रिपोर्ट से पता चलता है ।

Apple Watch बाहरी फ्लैशलाइट पेटेंट डिटेल
Apple को यूनाइटेड स्टेट्स पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस (USPTO) से एक पेटेंट मिला हुआ है जो पहनने योग्य डिवाइस के लिए मॉड्यूलर लाइट असेंबली पेश करता है। पेटेंट स्केच स्मार्टवॉच के स्ट्रैप से जुड़ा एक बाहरी फ्लैशलाइट मॉड्यूल दिखाई देता है। इसका मतलब है कि यह टॉर्च एप्पल वॉच पर नहीं, बल्कि स्ट्रैप पर दिखाई देगी।
पेटेंट आवेदन में टॉर्च को पहनने योग्य डिवाइस के सहायक उपकरण के रूप में दिखाया गया है। इसका लक्ष्य डिस्प्ले ब्राइटनेस के यूज को फ्लैशलाइट के रूप में बदलना है। बाहरी टॉर्च में एक अलग पावर सोर्स हो सकता है जो स्मार्टवॉच की बैटरी को खत्म होने से भी बचाएगा।
ऑन-स्क्रीन कंट्रोल
बता दें कि बाहरी फ्लैशलाइट को एक बटन के जरिए से या ऑन-स्क्रीन कंट्रोल के जरिए से कंट्रोल किया जा सकता है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि भले ही Apple को पेटेंट प्राप्त हो गया है, यह अज्ञात है कि वह निकट भविष्य में Apple वॉच के लिए बाहरी टॉर्च को कब तक जारी करेगा। यह कहना भी मुश्किल है कि रिलीज के समय यह एप्पल वॉच अल्ट्रा एक्सक्लूसिव फीचर होगा या यह अन्य मॉडलों पर भी उपलब्ध होगा।
Apple Watch Series 9 (RED)
इस बीच, Apple ने हाल ही में विश्व एड्स दिवस मनाने के लिए Apple वॉच सीरीज 9 (RED) वर्जन को लॉन्च किया है । यह एक रेड थीम वाले एल्यूमीनियम केस और स्पोर्ट्स बैंड के साथ आता है। नए वॉच फेस मेट्रोपॉलिटन, वर्ल्ड टाइम, न्यूमेरल्स मोनो, ग्रेडिएंट, स्ट्राइप्स और टाइपोग्राफ हैं जिन्हें यूजर्स इंस्टॉल कर सकते हैं। यह स्मार्टवॉच भारत में 41 मिमी और 45 मिमी आकार में 41,900 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








