Apple Watch X को लेकर बड़ा खुलासा, यहां जानें सबकुछ
Apple Watch X Update: स्मार्टफोन ब्रांड एप्पल अपने अगले जेनरेशन स्मार्टवॉच को जल्द लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। यह आगामी स्मार्टवॉच एप्पल वॉच सीरीज 10 है, जिसे मार्केट में Apple Watch X के नाम से लॉन्च किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं।
अभी हाल ही में इसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। तो अब इसके डिजाइन को लेकर नई अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो एप्पल के नेक्स्ट जेनरेशन वॉच को अल्ट्रा के मुकाबले लाइट होगी। इस नए वॉच में कंपनी अपने ग्राहकों को फेसटाइम कैमरा भी ऑफर कर सकती है।

रिपोर्ट्स की मानें तो, इस वॉच को कंपनी अगल डिजाइन के साथ ला सकती है। जिसमें कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उम्मीद है कि, एप्पल की यह वॉच अल्ट्रा मॉडल की तरह ही हो सकती है, लेकिन इसे लाइट वर्जन में पेश किया जा सकता है।
वहीं एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो पिछले तीन महीने से Apple Watch X स्मार्टवॉच की डिजाइन लगेसी पर कंपनी काम कर रही है। इसके साथ ही यह भी संभावना है कि, इस अपकमिंग स्मार्टवॉच में नए फीचर्स के साथ कई एप्पल वॉच अल्ट्रा के समान भी फीचर्स दिए जा सकते हैं। इस वॉच में कंपनी कर्व्ड एजस देगी, जो वॉच अल्ट्रा से बिल्कुल अलग होगा।

Apple Watch X के संभावित फीचर्स- Apple Watch X में यूजर्स को फेसटाइम कैमरा और ब्लड प्रेशर सेंसर मिलेगा। वहीं खबरों की मानें तो एप्पल पहली बार नया मैग्नेटिक बैंड सिस्टम के साथ इसे पेश कर सकता है।
जैसा कि, हमने बताया इस वॉच को लेकर अब तक सभी रिपोर्ट्स सामने आए हैं। वहीं एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, Apple Watch X का डिज़ाइन काफी हद तक Apple Watch Ultra 2 के समान हो सकता है, हालांकि इसमें पतले और घुमावदार किनारे मिलेंगे। यह डार्क टाइटेनियम से तैयार है, जो वर्तमान एप्पल वॉच अल्ट्रा और इसके पूर्ववर्ती में उपयोग किए गए प्राकृतिक टाइटेनियम से अलग है।
Apple Watch X की लॉन्चिंग- फिलहाल इसके लॉन्चिंग डेट को लेकर कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि, इस वॉच को साल के आखिर या फिर 2025 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








