Home
Gadgets

Apple Watch का Vitals ऐप करेगा बीमारी की भविष्यवाणी, क्या ये सच में है संभव?

Apple Watch के मालिक इस नई क्षमता की तारीफ कर रहे हैं कि ये उन्हें यह वॉच बता सकती हैं कि वे कब बीमार होने वाले हैं। इसका क्रेडिट WatchOS 11 के अपडेट में जोड़े गए Vitals ऐप को दिया जा रहा है। इस ऐप के इस्तेमाल से यूजर्स अपने रोजमर्रा के स्वास्थ्य की जानकारी आसानी से पता लगा सकते हैं।

इस फीचर को एक महीने के अंदर ही खूब सराहना मिल रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसकी मदद से यूजर्स पहले से ही बीमारी का पता लगा सकते हैं। यूजर्स इस बात से हैरान हैं कि कैसे Apple Watch का Vitals ऐप भविष्यवाणी कर सकता है कि वे कब बीमार होने वाले हैं। ये बात बहुत सारे लोगों को हैरानी में भी डाल सकती है कि आखिर ये कैसे संभव है।

क्या Apple Watch का Vitals ऐप सच में बीमारी की देता है सूचना?

कुछ यूजर्स ने दी सूचना

दरअसल, Reddit पर कुछ पोस्ट सामने आए हैं, जिसमें यूजर्स ने यह देखा है कि Vitals ऐप उन्हें बीमार होने से पहले ही बीमारी की बारे में सूचना दे रहा है। Reddit पर एपल वॉच पर एक पोस्ट में एक यूजर्स ने बताया कि इस ऐप को मेरी बीमारी का 3 दिन पहले ही पता चल गया था।

पोस्ट में Reddit के dalethomas81 ने लिखा कि वे अजीब सा महसूस करते हुए शाम में उठे तो उन्हें बीमार होने का अनुभव सा हुआ। उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ iPhone पर Vitals का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें पिछले 3 दिनों में कलाई का हाई टैम्परेचर के लिए तीन आउटलाइटर्स नजर आए। इसके अलावा, कई और लोगों ने भी इस टेक्नोलॉजी के बारे में अपना एक्सपीरियंस शेयर किया।

Applenisider TV पर Vicari0 ने एक पोस्ट में Vitals ऐप के बारे में कहा कि, यह एक दम सही है और उपयोगी सुविधा है। इस पोस्ट में AppleWatch Ultra की एक इमेज भी शेयर की गई, जिसमें रात के दौरान तीन असामान्य रीडिंग (आउटलाइटर्स) दिख रहे हैं, जो कि ऐप की सटीकता को दर्शाते हैं।

कैसे काम करता है Vitals ऐप

यह ऐप तब काम करता है, जब यूजर्स सो रहे होते हैं। यह कई डेटा प्वाइंट्स को इकट्ठा करता है और उनको एनालिस करता है। इनमें नींद, हार्ट एक्टिविटी, ब्लड ऑक्सजीन लेवल और आराम के समय पर स्किन का टैम्परेचर शामिल है।

अगर डेटा सामान्य स्तर से बहुत ज्यादा अलग होता है, तो उसे आउटलर्स माना जाता है और यूजर्स को इसकी जानकारी दी जाती है। यह ऐप आपको सीधे डॉक्टर के पास जाने की सलाह नहीं देता है। लेकिन यह आपको कुछ असामास्य रीडिंग के बारे में बताता है, जिन पर आपको ध्यान जरूर देना चाहिए।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Users are amazed at how the Apple Watch's Vitals app can predict when they're going to get sick.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X