Apple जल्द नए बीट्स वायरलेस ईयरबड्स को करेगा लॉन्च, जाने फीचर

Apple जल्द ही नए बीट्स वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च कर सकता है और इन्हें बीट्स स्टूडियो बड्स+ कहा जा सकता है। जबकि लॉन्च के लिए सटीक समयरेखा नहीं वताई गई है, यह आने वाले हफ्तों में लॉन्च किया जा सकता है। TWS ईयरबड्स को IMDA सर्टिफिकेशन मिला है और यह स्टूडियो बड्स के अपग्रेड के रूप में आएगा, जो 2021 में लॉन्च हुआ था। नया स्टूडियो बड्स+ भी एक प्रीमियम पेशकश के रूप में आएगा और इसमें सभी यूनिक बीट्स फीचर्स की पेशकश की जाएगी । MySmartPrice द्वारा स्पॉट की गई लिस्टिंग से पता चलता है कि ईयरबड्स का मॉडल नंबर A2872 और A2871 होगा।
Apple बीट्स स्टूडियो बड्स+ के फीचर
स्टूडियो बड्स+ को मॉडल नंबर A2872 और A2871 के साथ IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। वेबसाइट पर इसके आने से पता चलता है कि डिवाइस को बहुत जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
Apple बीट्स स्टूडियो बड्स+ को पहले FCC सर्टिफिकेशन मिला था, जो Apple द्वारा सबमिट किए गए दस्तावेजों का खुलासा करता है । डिवाइस, मॉडल संख्या A2872 और A2871, ऑटोमैटिक डिवाइस स्विचिंग, ऑडियो शेयरिंग और "अरे सिरी" का सपोर्ट करेगा।

Apple के AirPods और पुराने बीट्स ईयरबड्स भी इन सुविधाओं का सपोर्ट करते हैं। 9to5Mac की रिपोर्ट के मुताबिक , नए स्टूडियो बड्स+ में कस्टम बीट्स प्रोसेसर होगा।
इसका मतलब यह है कि आने वाले बड्स+ में एयरपॉड्स, एयरपॉड्स प्रो और पॉवरबीट्स प्रो जैसे कुछ बेहतरीन फीचर नहीं मिलेंगे। हालाँकि, कस्टम बीट्स चिप एक प्रमुख लाभ प्रदान करता है, जिससे यह ऐसा हो जाता है कि ऐप्पल बीट्स स्टूडियो बड्स + का उपयोग एंड्रॉइड और आईओएस दोनों उत्पादों के साथ किया जा सकता है।
बड्स+ ईयरबड्स में मीडिया कंट्रोल के लिए सपोर्ट होने की संभावना है। वहीं इस समय ईयरबड्स के बारे में और कुछ जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ये Apple द्वारा AirPods के साथ पेश की जाने वाली चीजों से अलग होंगे। जहां तक डिजाइन की बात है, तो स्टूडियो बड्स+ मूल स्टूडियो बड्स के समान दिखाई देगा। वहीं अगर कलर ऑप्शन की बात करें तो यह ब्लैक कलर में एक नया मॉडल पेश करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








