क्या आपको भी है अपने फेवरेट गैजेट्स का एडिक्शन!!
स्मार्टफोन, टेबलेट्स व ऐसे कई अन्य गैजेट्स हैं जो हमारी हर दिन की जरूरत बन चुके हैं। सुबह उठकर जब तक अपना फोन नहीं देख लेते तब तक हमारी सुबह ही नहीं होती। दिन का सबसे पहला काम ही फोन चेक करना बन गया है। ये ही नहीं आप घर से बाहर निकलिए सौ में 90 लोग आपको फोन पर बिजी मिलेंगे। कोई चैटिंग में तो कोई गेम खेलने में।
शॉपिंग मॉल, कॉफ़ी शॉप, यहाँ तक कि रेस्टोरेंट्स पर भी आपने अक्सर लोगों को लोग फ़ोन पर लगे हुए देखा होगा। यंगस्टर्स में तो आजकल एक नया चलन है वह फ़ोन पर तो बिजी रहते हैं लेकिन अब सेल्फीज ने भी उनके जीवन में ख़ास जगह ले ली है। कहीं भी जाएं कुछ भी करें एक सेल्फी तो बनती ही है और साथ ही उसे तुरंत सोशल मीडिया पर अपलोड करना भी जरुरी हैन यहाँ तक की फैमिली डिनर के समय पर भी लोग खाने से ज्यादा फोन पर लगे रहते हैं।
लेकिन क्या आपको नहीं लगता स्मार्टफोन का हमारी जिंदगी पर कुछ ज्यादा ही प्रभाव होता जा रहा है। हम अपने परिवार और अपने दोस्तों से ज्यादा फोन को समय देते हैं।
चलिए आपको दिखाते हैं कुछ ऐसी तस्वीरें जो स्मार्टफोन का एडिक्शन साफ़ बयां करती हैं---
स्मार्टफोन एडिक्शन
स्मार्टफोन! बेशक जरुरी है लेकिन एक हद तक। जब भी ट्रेवल करें स्मार्टफोन जरुर साथ रखें। ये हमें, परिवार, दोस्तों व लोगों से जोड़े रहता है।
स्मार्टफोन एडिक्शन!
हर चीज की तरह ही स्मार्टफोन भी एक कारण से बनाया गया है। स्मार्टफोन कम्युनिकेशन का एक साधन है।
स्मार्टफोन एडिक्शन!
ध्यान रहे कि ये हमारी जिंदगी पर हावी न हो जाएं।
स्मार्टफोन एडिक्शन!
इस तस्वीर में आप साफ़ देख सकते हैं एक परिवार साथ होकर भी साथ नहीं है।
स्मार्टफोन एडिक्शन!
एक समय था जब दोस्त मिलते थे तो वक़्त कम पड़ जाता था। लेकिन आज कि यह तस्वीर कुछ और ही बयां करती है। ये लोग आपस में बातचीत करने के बजाय फोन पर लगे हैं।
स्मार्टफोन एडिक्शन!
यह तस्वीर अमेरिकन फोटोग्राफर Eric Pickersgill द्वारा ली गयी है।
स्मार्टफोन एडिक्शन!
Eric Pickersgill इन तस्वीरों के माध्यम से ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि स्मार्टफोन हमारे लिए कितना जरुरी हो गया है।
स्मार्टफोन एडिक्शन!
Pickersgill द्वारा ली गयी ये तस्वीर स्मार्टफोन का एडिक्शन साफ़ जाहिर करती हैं।
स्मार्टफोन एडिक्शन!
स्मार्टफोन एडिक्शन से बच्चे भी अछूते नही हैं।
स्मार्टफोन एडिक्शन!
स्मार्टफोन एडिक्शन केवल आप पर ही नहीं आपके रिश्तों पर भी बुरा असर कर सकता है।
स्मार्टफोन एडिक्शन!
आज के युवाओं में एक चलन और है, सेल्फी का चलन।
स्मार्टफोन एडिक्शन!
कहीं भी जाएं, कुछ भी करें एक सेल्फी ली और तुरंत सोशल मीडिया पर अपलोड।
स्मार्टफोन एडिक्शन!
इसी चलन को देखते हुए आज न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में सेल्फी स्टिक का बाजार जोरों पर है।


Click it and Unblock the Notifications








