लंबी बैटरी लाइफ वाली स्मार्टवॉच की कर रहे हैं तलाश, ये स्मार्टवॉच देगी 48 दिनों तक साथ
अगर आप ऐसी स्मार्टवॉच खोज रहे हैं, जो कि अच्छी बैटरी लाइफ देती है। तो हम आपके लिए एक ऐसी स्मार्टवॉच लेकर आए हैं, जो कि 48 दिनों तक चलेगी। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे संभव है। दरअसल, ये स्मार्टवॉच एमोलेड और सोलर दोनों ऑप्शंस के साथ आती है।
यहां हम बात कर रहे हैं हाल ही में लॉन्च हुई Garmin Fenix 8 Series स्मार्टवॉच की। इस स्मार्टवॉच की बैटरी पूरे 48 दिनों तक आपका साथ निभा सकती है। इस नई वॉच को 23 अक्टूबर 2024 को लॉन्च किया गया है। चलिए इस स्मार्टवॉच की कीमत से लेकर बाकी चीजों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Garmin Fenix 8 Series की कीमत
भारत में Garmin Fenix 8 Series की शुरुआती कीमत 86,990 रुपये है। इस वॉच में आपको दो साल की वारंटी भी मिल रही है। इस वॉच को आप कंपनी के प्रीमियम स्टोर और Garmin India वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
Garmin Fenix 8 Series की खासियत
इस स्मार्टवॉच में दो डिस्प्ले दी गई है, जिसमें एक ब्राइट एमोलेड स्क्रीन और एक सोलर-चार्जिंग मॉडल है। एमोलेड वर्जन तीन साइज 43mm, 47mm और 51mm में उपलब्ध है। गर्मिन फेनिक्स 8 सीरीज का 51mm साइज वेरिएंट मोड में 29 दिनों तक की बैटरी लाइफ का दावा किया जा रहा है। सोलर मॉडल इसे 48 दिनों तक बढ़ा सकता है। इसमें थर्मल, पानी और शॉक से बचने के फीचर भी मौजूद हैं।
कंपनी ने इस लेटेस्ट वॉच में सेंसर गार्ड का सपोर्ट भी दिया है, जो कि वॉच के जरूरी कंपोनेंट्स और लीक-प्रूफ मेटल बटन को प्रोटेक्ट करता है। इसमें बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रोफोन दिए गए हैं, जिससे यूजर्स आसानी से इस वॉच को अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकें। इसके साथ ही वॉच से कॉल भी अंटेड कर सकें।
इसके अलावा, इस वॉच को आप वॉयस कमांड से भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें नोट लेने और सपोर्ट फंक्शन शामिल हैं, जिन्हें आप ऑनलाइन भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








