Home
Gadgets

Asus सस्ते में Laptop खरीदने का दे रहा मौका, 22 हजार तक की छूट के साथ लाएं घर, जानें सभी डिटेल

Asus Laptop Sale: अगर आप भी नया लैपटॉप लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। दरअसल आसुस (ASUS ) ने अपने ऑनलाइन स्टोर पर ASUS Days Sale का एक बार फिर के ऐलान कर दिया है। जिसके तहत ग्राहक हजारों की छूट के साथ आसुस के लैपटॉप को अपने घर ला सकते हैं। आपको बता दें, यह सेल 14 सितंबर से लेकर 17 सितंबर तक के लिए है। इस बीच कस्टमर्स भारी भरकम छूट पर इसे खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं कंपनी इस सेल के तहत No Cost EMI भी ऑफर कर रही है। तो चलिए आपको इस पर मिलने वाले ऑफर डिटेल से लेकर लैपटॉप की कीमत तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

ASUS Vivobook Pro 15 M6500QF-HN741WS लैपटॉप

आसुस के वीवोबुक प्रो 15 M6500QF-HN741WS लैपटॉप को इस सेल में कंपनी ने 22,000 रुपये की छूट के साथ मात्र 68,990 रुपये में उपलब्ध कराया है। आसुस के इस लैपटॉप में 15.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इस लैपटॉप में 5000 Series, AMD Ryzen 7 5800H Mobile Processor को शामिल किया गया है। इसमें 16 GB तक रैम और 512 GB SSD दी गई है। ग्राफिक्स के लिए इसमें आपको RTX 2050 4GB मिल रहा है। यह लैपटॉप Windows 11Home के साथ आएगा। इसके साथ ही इस लैपटॉप पर नो-कॉस्ट ईएमआई भी ऑफर की जा रही है। साथ ही साथ 2 साल की वारंटी एक्सटेंशन भी महज 99 रुपये में ली जा सकती है।

ASUS Vivobook Pro 15 OLED M6500QFB-LK741WS लैपटॉप

आसुस के वीवोबुक प्रो 15 ओलेड M6500QFB-LK741WS लैपटॉप को कंपनी की ऑफिशियल साइट पर 76,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। जिसे 18000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदने का आपको आसुस की ओर से मौका दिया जा रहा है। आसुस वीवोबुक प्रो 15 ओलेड M6500QFB-LK741WS में 5000 Series और AMD Ryzen 7 CPU प्रोसेसर को शआमिल किया गया है। इसमें 16 GB रैम के साथ 512 GB SSD स्टोरेज दी गई है। ग्राफिक्स के लिए इसमें RTX 2050 मिल रहा है। यह लैपटॉप Windows 11 Home के साथ आएगा। इसके साथ ही वीवोबुक प्रो 15 सीरीज के इस लैपटॉप को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।

Asus सस्ते में Laptop खरीदने का दे रहा मौका, हजारों तक की करें बचत

ASUS Vivobook Pro 15 M6500QF-HN541WS लैपटॉप

आसुस वीवोबुक प्रो 15 M6500QF-HN541WS को 20,000 रुपये की छूट के साथ मात्र 60,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 15.6 इंच बड़ी डिस्प्ले मिलेगी। इसमें कंपनी ने 5000 Series और AMD Ryzen 5 CPU को शामिल किया है। इस लैपटॉप को 16 GB रैम और 512 GB SSD स्टोरेज से लैस किया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें RTX2050 4GB मिल रहा है। यह लैपटॉप Windows 11 Home के साथ आ रहा है। इसे कस्टमर नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी ले सकता है।

ASUS Vivobook 16X K3605ZF-MBN741WS लैपटॉप

आसुस वीवोबुक 16एक्स K3605ZF-MBN741WS लैपटॉप को पर 22,000 रुपये की बंपर छूट के साथ मात्र 84,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें आपको 16 इंच की डिस्प्ले मिल रही है। यह लैपटॉप 12th Gen, IntelCore i7 CPU से लैस है। आसुस के इस लैपटॉप में 16 GB रैम के साथ 512 GB SSD स्टोरेज दी गई है। ग्राफिक्स के लिए इसमें आपको RTX 2050 4GB मिले रहा है। Asus का यह लैपटॉप Windows 11 Home पर चलेगा। इस लैपटॉप को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी लेने पर कंपनी मौका दे रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
ASUS has once again announced ASUS Days Sale on its online store. Under which customers can buy Asus laptops with a discount of thousands.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X